Shivpuri: स्कूल से लौट रहे शिक्षक की हत्या का खुलासा: मुख्य आरोपी प्राणसिंह यादव गिरफ्तार, पुराने विवाद में रची गई थी साजिश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Mukesh prajapati

Shivpuri: जिले के पिछोर के भौंती थाना क्षेत्र में स्कूल से लौट रहे शिक्षक कल्याण लोधी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वारदात के प्रमुख आरोपी प्राणसिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन और एएसपी संजीव मुले व एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस पिछले कई दिनों से तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी।

स्कूल से लौटते समय मारी गई गोली

घटना 1 दिसंबर की शाम की है। शिक्षक कल्याण लोधी अपने चचेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल से ऊमरीकला लौट रहे थे। जैसे ही वे गणेशखेड़ा वेयरहाउस के पास पहुंचे, बाइक पर आए हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का आरोप लगाया।

परिजनों ने लगाए थे छह लोगों पर आरोप

परिजनों ने मुरारी लोधी सहित छह लोगों को नामजद कर हत्या की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मृतक के चाचा बीरसिंह और मुरारी लोधी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद और पुराने केस को लेकर ही हत्या की साजिश रची गई थी।

तकनीकी साक्ष्यों से सुलझी गुत्थी

पुलिस टीम ने कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। साथ ही मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 11 दिसंबर को संदेही प्राणसिंह यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी का कबूलनामा: हथियार और साथी मुरारी ने उपलब्ध कराए

प्राणसिंह यादव ने बताया कि मुरारी लोधी और उसके परिजनों ने उसे देशी कट्टा और कारतूस उपलब्ध कराए थे। साथ ही हत्या में मदद के लिए जितेंद्र उर्फ कल्ला लोधी को भी उसके साथ भेजा गया था। दोनों ने शिक्षक के स्कूल से निकलने के बाद से ही उनकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया था। वेयरहाउस के पास मौका मिलते ही उन्होंने कल्याण लोधी को गोली मार दी।

हथियार का हिस्सा बरामद, कई आरोपी निर्दोष पाए गए

प्राणसिंह की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कट्टे का टूटा हुआ हिस्सा बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह महत्वपूर्ण साक्ष्य है, जो आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि करता है। जांच के दौरान कुछ आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में निर्दोष पाया गया है। हालांकि, प्रमुख आरोपी प्राणसिंह और सहयोगी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

न्यायालय में पेश किया जाएगा मुख्य आरोपी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूरे मामले का विवरण न्यायालय को भेजा है और मुख्य आरोपी को आज अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल