Sheopur : कूनो नेशनल पार्क में बढ़ी चीतों की कुनबा: 9 नए चीतों की एंट्री के साथ संख्या पहुंची 48

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sheopur

Sheopur भारत के महत्वाकांक्षी ‘चीता पुनर्वास प्रोजेक्ट’ को आज एक और बड़ी कामयाबी मिली है। कूनो नेशनल पार्क में 28 फरवरी को 9 नए चीतों को मुक्त किया गया, जिससे भारत की धरती पर चीतों के संरक्षण को और अधिक मजबूती मिली है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया रिलीज

Sheopur शनिवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने खुद इन चीतों को बाड़े से नेशनल पार्क के खुले वातावरण में रिलीज किया। आज छोड़े गए इन चीतों में 6 मादा और 3 नर शामिल हैं। इस मौके पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

भारत में अब कुल 48 चीते: सफलता की ओर बढ़ते कदम

Sheopur इन 9 नए मेहमानों के आगमन के साथ ही अब देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि कूनो नेशनल पार्क का वातावरण चीतों के लिए बेहद अनुकूल साबित हो रहा है। लगातार बढ़ती यह संख्या इस अंतरराष्ट्रीय पुनर्वास परियोजना की सार्थकता और वन विभाग के अथक प्रयासों पर मुहर लगाती है।

स्वास्थ्य परीक्षण और कड़ी निगरानी

Sheopur वन विभाग के आधिकारिक बयान के अनुसार, रिलीज किए गए सभी 9 चीते पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय हैं। सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से इन्हें कड़े वैज्ञानिक प्रोटोकॉल के तहत रखा गया है। सैटेलाइट कॉलर और विशेष मॉनिटरिंग टीमों के जरिए इनकी हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी ताकि वे नए परिवेश में आसानी से ढल सकें।

Read this: Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Salim Kumar Funeral : पारावुर स्थित आवास पर होगा सलीम कुमार का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Salim Kumar Funeral : कोच्चि/पारावुर। मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और राष्ट्रीय

India vs Afghanistan Test : भारत की मजबूत बढ़त जारी, सलीम ने झटके अहम विकेट; पंत शतक से चूके

India vs Afghanistan Test : न्यू चंडीगढ़, 7 जून: अफगानिस्तान के खिलाफ

MP Top 10: विकास और जनकल्याण पर फोकस

शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक योजनाओं पर जोर

TOP 10: छत्तीसगढ़ की प्रमुख 10 खबरें

1. TOP 10: राज्य में मानसून की जोरदार बारिश TOP 10: छत्तीसगढ़