,

Shajapur news: मंदिर में दर्शन करने आने वाली छात्रा से पहले की दोस्ती फिर किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार,

Report: Sanjay Goswami

Shajapur news: शाजापुर जिले के अकोदिया थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिक छात्रा रोजाना मंदिर दर्शन करने के लिए जाती थी इसी दौरान मंदिर के पुजारी से जान पहचान हुई और दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर पूजारी ने दुष्कर्म किया साथ ही आरोपी पुजारी ने नाबालिक को धमकी दी की वह यह घटना किसी को बताएगी तो उसको जान से मार देगा शनिवार देर रात युवती ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शुजालपुर sdop निमेष देशमुख ने बताया कि अकोदिया निवासी 17 वर्षीय छात्रा ने अपनी मां और भाई के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। छात्रा ने बताया कि आरोपी कुश शर्मा अकोदिया रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर में पंडित गिरी करता है और वहीं मंदिर परिसर में बने घर में अपने परिवार के साथ रहता है। छात्रा ने बताया कि वह रोज मंदिर दर्शन करने जाती थी, जिससे उसकी कुश शर्मा से दोस्ती हो गई थी। कभी-कभार उसकी मां के फोन से बात भी करते थे।18 दिसंबर की रात करीब 1 बजे कुश शर्मा ने छात्रा को मैसेज कर घर के बाहर मिलने बुलाया। छात्रा उसकी बातों में आ गई। रात 2 बजे जब घर के सभी सदस्य सो गए, तब वह बिना किसी को बताए घर से बाहर निकली। कुश शर्मा सड़क पर खड़ा था। वह उसे अपने कमरे में ले गया और वहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए घटना के बाद छात्रा अपने घर लौट आई। उसने हिम्मत करके अपनी मां और भाई को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों के साथ अकोदिया थाने पहुंचकर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…