,

जर्मनी में शाहरुख खान से नहीं मिली सेल्फी, लेकिन उनके एक इशारे ने फैन को रुला दिया खुशी से

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान दुनिया भर में अपनी फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक विदेशी फैन ने उनके साथ हुई मुलाकात का भावुक किस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसने लोगों के दिल छू लिए हैं। यह घटना जर्मनी की है, जहां किंग खान का एक छोटा सा जेस्चर एक लड़की की ज़िंदगी का सबसे यादगार लम्हा बन गया।

शाहरुख ने बिना सेल्फी के बना दिया पल खास

शाहरुख खान भले ही सभी के साथ तस्वीरें न खिंचवाते हों, लेकिन वह अपने चाहने वालों को मायूस भी नहीं करते। हाल ही में जर्मनी में एक लड़की ने उन्हें सड़क पर देखा और उनसे मिलने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा कारणों से बॉडीगार्ड्स ने फोटो की इजाज़त नहीं दी, लेकिन शाहरुख ने उस फैन को गले लगाने की अनुमति दी। लड़की इस पल से इतनी अभिभूत हो गई कि उसकी आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे।

फैन अस्मा की जुबानी भावुक अनुभव

इस फैन का नाम अस्मा है, जिसने वीडियो में बताया कि पहले उसने शाहरुख के मैनेजर पूजा ददलानी और फिर खुद सुपरस्टार को देखा। उस क्षण की खुशी को वह बयां करते हुए कहती है – “दिस इज हिम, दिस इज हिम!” जब फोटो की अनुमति नहीं मिली, तो उसने शाहरुख से गले मिलने की गुज़ारिश की, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार किया।

शाहरुख ने सिर पर रखा हाथ और कहा – ‘गॉड ब्लेस यू’

गले मिलने के बाद जब शाहरुख ने देखा कि अस्मा भावुक होकर रो रही है, तो उन्होंने बड़े ही अपनत्व से उसके सिर पर हाथ फेरा और कहा, “गॉड ब्लेस यू।” यह पल अस्मा के लिए किसी सपने से कम नहीं था। उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स शाहरुख की इस विनम्रता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मेट गाला 2025 में दिखेगा भारतीय सितारों का जलवा

गौरतलब है कि शाहरुख खान इस वक्त अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हैं, जहां वे मेट गाला 2025 में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस बार के मेट गाला इवेंट में शाहरुख के साथ कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी डेब्यू कर रहे हैं। यह प्रतिष्ठित इवेंट 5 मई को आयोजित किया जाएगा।

ग्वालियर: पार्किंग विवाद में बुजुर्ग ने निकाली पिस्टल, वीडियो वायरल..यह भी पढ़े

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की