,

‘सेक्स इन द सिटी’ भोपाल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में ली गईं 35 लड़कियां, गंदे धंधे में कुछ छात्राएं भी शामिल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sex racket busted in 'Sex in the City' Bhopal

क्राइम ब्रांच के 250 पुलिस वालों ने छापामार कार्रवाई को दिया अंजाम

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी के सबसे पॉश माने जाने वाले इलाकों में स्पा और पंचकर्म के नाम पर वैश्यावृत्ति के अड्ड चल रहे हैं। शनिवार को भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच के 250 पुलिसकर्मियों के साथ सुनियोजित तरीके से ऐसे सेक्स के अड्डों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में करीब 35 से अधिक युवतियां और 33 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन स्पा सेंटरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया है।पुलिस ने कहा कि स्पा सेंटरों की आड़ में हो रहे देह व्यापार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उसके आधार पर ये छापेमार कार्रवाई की गई। क्राइम ब्रांच समेत 250 से ज्यादा पुलिसकर्मी इस कार्रवाई में शामिल थे। बताया जा रहा है कि ग्राहकों को मोबाइल पर लड़कियों की फोटो और प्रोफाइल भेजी जाती थी और उन्हें इन अड्डों पर बुलाया जाता था।

मिकाशो फैमिली स्पा एंड पंचकर्म सेंटर पर छापा

पुलिस ने ये कार्रवाई शनिवार शाम 6 बजे शुरू की थी, इस दौरान एमपी नगर स्थित मिकाशो फैमिली स्पा एंड पंचकर्म सेंटर, मानसरोवर में नक्षत्र स्पा, ज्योति टॉकिज के नजदीक नाहरे स्पा सेंटर, नेहरू नगर का ताज और क्लासिक स्पा व बाग सेवनिया के ग्रीन वैली स्पा सेंटर पर दबिश दी गई।

ग्रीन वैली स्पा सेंटर से 22 लड़कियों और 18 युवक आपत्तिजनक हालात मे मिले

अकेले ग्रीन वैली स्पा सेंटर से ही 22 लड़कियों और 18 युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। जैसे ही पुलिस की कार्रवाई शुरू हुई शहर के कई स्पा सेंटर के शटर डाउन हो गए। क्राइम ब्रांच ने सभी 68 आरोपियों को एमपी नगर थाना, कमला नगर थाना व बागसेवनिया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। बाग सेवनिया इलाके में चल रहे स्पा सेंटर में छापे के बाद दो पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। पुलिस उनकी सीडीआर निकलवा रही है।

दूसरे शहरों की लड़कियां और छात्राएं भी शामिल

इन स्पा सेंटर्स पर कई लड़कियां दूसरे शहर की मिली हैं। पुलिस को शक है इनमें कई छात्राएं भी हो सकती हैं। लड़कियों के पते के आधार पर उनका रिकॉर्ड पता किया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है ग्राहक से मिलने वाली रकम में बड़ा हिस्सा स्पा सेंटर चलाने वालों को जाता था। बाकी रकम लड़की और दलालों के हिस्से में आती थी।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की