,

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, तीन दिन शीतलहर का अलर्ट: पारा 5 डिग्री से नीचे गिरा, शहडोल में सबसे ज्यादा सर्दी

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, तीन दिन शीतलहर का अलर्ट: पारा 5 डिग्री से नीचे गिरा, शहडोल में सबसे ज्यादा सर्दी

मध्य प्रदेश में ठंड ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी और शहडोल में मंगलवार को कोल्ड वेव का असर रहेगा, जबकि नरसिंहपुर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

शहडोल में सबसे कम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज

Mp Weather Today:मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर, अगले 3 दिन शीतलहर का  अलर्ट, पारा 5 डिग्री से नीचे - Mp Weather Today: Madhya Pradesh Gripped By  Severe Cold Wave,

प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका शहडोल का कल्याणपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई अन्य शहरों में भी रात का तापमान 6 डिग्री से नीचे चला गया है।

भोपाल में चार दिन से सर्द हवाएं, इंदौर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

भोपाल में पिछले चार दिनों से लगातार सर्द हवाएं चल रही हैं। वहीं, इंदौर में ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार-सोमवार की रात यहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो साल 2015 से अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 24 दिसंबर 2015 को यहां पारा 7 डिग्री रहा था।

शाजापुर में सुबह छाई धुंध, दिन में भी ठंड का असर

शाजापुर में सुबह के समय घनी धुंध देखी जा रही है। भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में दिन के समय भी ठंड का असर बना हुआ है।

Gwalior is the 5th coldest city | प्रदेश में ग्वालियर 5वां सबसे ठंडा शहर:  रात का पारा 3 दिन में 4.9 गिरकर 11.3 डिग्री पर पहुंचा - Gwalior News |  Dainik Bhaskar

तीन तरफ से आ रही बर्फीली हवाएं बढ़ा रही ठंड

मौसम विभाग के अनुसार,
कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भीषण ठंड पड़ रही है। इन तीन दिशाओं से आ रही बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश को और ठंडा कर रही हैं।

इसके अलावा, 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज गति की हवाएं चल रही हैं, जिनका सीधा असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।

अरब सागर के असर से बनी नमी, रविवार को छाए रहे बादल

अरब सागर में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश में नमी आई थी, जिसकी वजह से रविवार को कई जिलों में बादल छाए रहे।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…