,

एजाज खान पर लगा गंभीर आरोप, अभिनेत्री ने लगाया यौन शोषण का मामला दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivasta

मुंबई: अभिनेता एजाज खान, जो पहले ही विवादित वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर सुर्खियों में हैं, अब एक बार फिर कानून के शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। चारकोप पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एक 30 वर्षीय अभिनेत्री ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि एजाज ने उसे काम दिलाने का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया।

महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर रेप का आरोप

अभिनेत्री के अनुसार, एजाज खान ने शो ‘हाउस अरेस्ट’ में होस्ट की भूमिका का ऑफर दिया था। शूटिंग के दौरान अभिनेता ने उन्हें पहले प्रेम प्रस्ताव दिया और फिर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का वादा किया। इसके बाद, महिला के अनुसार, उसकी मर्जी के खिलाफ संबंध बनाए गए। इस शिकायत के आधार पर चारकोप पुलिस ने एजाज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

एजाज खान पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 64(2एम), 69, और 74 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

पहले से ही विवादों में फंसे हैं एजाज खान

एजाज खान का नाम पहले से ही वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर विवादों में है। शो को OTT प्लेटफॉर्म उल्लू ऐप पर प्रसारित किया गया था और इसमें कथित तौर पर अश्लीलता और महिलाओं के प्रति अपमानजनक व्यवहार दिखाया गया था। शो के कुछ हिस्से वायरल होने के बाद, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एजाज खान और उल्लू ऐप के सीईओ को नोटिस भेजा था।

क्या था ‘हाउस अरेस्ट’ विवाद?

‘हाउस अरेस्ट’ शो का विवाद तब भड़का जब सोशल मीडिया पर इसके कुछ वीडियो सामने आए। क्लिप्स में एजाज फीमेल कंटेस्टेंट्स से कपड़े उतारने और अश्लील पोज देने की बात करते नजर आए। ये वीडियो वायरल होने के बाद कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक पार्टियों ने कड़ा विरोध जताया। इसी के चलते उल्लू ऐप से शो के सारे एपिसोड हटा दिए गए हैं।

NCW ने भेजा समन

इस पूरे मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है और एजाज खान व उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को 9 मई को आयोग के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया लॉयर्स चेम्बर एवं मल्टीलेवल पार्किंग का शिलान्यास..यह भी पढ़े

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की