,

सिवनी पुलिस पर हवाला लूट का गंभीर आरोप, SDOP पूजा पांडे सहित 10 पुलिसकर्मी निलंबित

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Mohit Saxena, Edit: Yoganand Shrivastava

सिवनी: जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। 8 अक्टूबर 2025 की रात को NH-44 बायपास, सिवनी में हवाला के 1.45 करोड़ रुपये पकड़े गए थे। इस दौरान जांच टीम में शामिल नगर पुलिस अधीक्षक (SDOP) पूजा पांडे और बंडोल थाना के अन्य 9 पुलिसकर्मियों पर गबन और कदाचार के आरोप लगे हैं।पुलिस महानिदेशक (DGP), मध्यप्रदेश द्वारा आदेश जारी कर SDOP पूजा पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, भोपाल रहेगा और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
इस मामले में पहले ही 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। आरोप है कि कटनी से नागपुर जा रहे एक व्यापारी की गाड़ी से 1.45 करोड़ रुपये बरामद हुए, लेकिन जब्ती के बजाय रकम गबन कर ली गई। शिकायत के बाद वरिष्ठ अधिकारी ने जांच शुरू की और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई।
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जबलपुर के एडिशनल एसपी आयुष गुप्ता कर रहे हैं। यदि जांच में और कोई दोषी पाया गया तो उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी .सिवनी के लोगों से अपील है कि अगर उनसे भी पुलिस द्वारा कोई गलत व्यवहार हुआ हो तो तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित करें। पुलिस विभाग की छवि की रक्षा और जनता के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।जाँच रिपोर्ट आने तक सभी अधिकारी निलंबन के तहत रहेंगे और आगे की कार्रवाई जांच परिणाम के अनुसार होगी।

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त