Seoni Malwa News: मध्यप्रदेश में पशु एंबुलेंस सेवा बनी पशुपालकों के लिए संजीवनी, मोहन सरकार को मिल रही सराहना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
seoni-malwa-news-animal-ambulance-1962

Seoni Malwa News: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित पशु एंबुलेंस सेवा ( टोल फ्री नंबर 1962) पशुपालकों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। बीमार या घायल पशुओं के इलाज के लिए अब पशुपालकों को भटकना नहीं पड़ रहा, बल्कि एक फोन कॉल पर पशु चिकित्सक की टीम सीधे उनके घर या खेत तक पहुंच रही है।

इस सेवा की एक मिसाल जिला नर्मदापुरम के सिवनी मालवा ब्लाॉक की ग्राम पंचायत लुचगांव में देखने को मिली, जहां पशुपालक मोहन सिंह यादव/ रामचरण यादव की दो महीने से बीमार पड़िया का इलाज लंबे समय से नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कई बार स्थानीय पशु चिकित्सकों को बुलाया, लेकिन पशु को कोई खास आराम नहीं मिला। इसी दौरान उन्हें 1962 पशु एंबुलेंस सेवा की जानकारी मिली।

Seoni Malwa News: एक कॉल और कुछ घंटों में पहुंची पशु एंबुलेंस

21 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे रामचरण यादव के पुत्रों हेमंत यादव और देवेंद्र यादव ने टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के करीब 4 घंटे के भीतर पशु एंबुलेंस गांव पहुंच गई। एंबुलेंस में पशु चिकित्सक रजक ठाकुर और पैरा-वेट अखिलेश उदेनिया, एंबुलेंस ड्राइवर, टीम मौजूद थी।

डॉक्टर ने पशु की जांच कर बीमारी के कारणों को समझा और तत्काल उपचार शुरू किया। पैरा-वेट द्वारा बुखार के दो इंजेक्शन लगाए गए और कुछ दवाइयां दी गई। डॉक्टर ने आगे की जांच के लिए होशंगाबाद में सिटी स्कैन कराने की सलाह दी, लेकिन मौके पर ही प्राथमिक इलाज उपलब्ध कराकर पशु को राहत दी गई। इस पूरे इलाज के लिए मात्र ₹150 की रसीद काटी गई, इसके अलावा कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया गया।

Seoni Malwa News: पंचायत- गांव में बढ़ा भरोसा

इस सेवा के बाद गांव के अन्य लोगों को भी पशु एंबुलेंस सेवा की जानकारी मिली। अब ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं के बीमार होने पर वे सीधे 1962 पर कॉल करेंगे। पशुपालकों में इस सुविधा को लेकर खासा भरोसा और संतोष देखने को मिल रहा है।

Seoni Malwa News: क्या है 1962 पशु एंबुलेंस सेवा

मध्यप्रदेश में पशुधन संजीवनी योजना के तहत यह घर-पहुंच पशु चिकित्सा सेवा संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत पालतू और आवारा दोनों तरह के पशुओं के लिए इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

सेवा की मुख्य विशेषताएं:

  • टोल फ्री नंबर: 1962
  • समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक
  • शुल्क: ₹150 प्रति कॉल (पशुओं की संख्या के आधार पर)
  • सेवाएं: पशु उपचार, छोटी सर्जरी, कृत्रिम गर्भाधान, रोग नियंत्रण
  • टीम: पशु चिकित्सक, पैरा-वेट और ड्राइवर/अटेंडेंट
  • पशुपालकों के हित में बड़ा कदम

विशेषज्ञों और पशुपालकों का मानना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली है। समय पर इलाज मिलने से पशुधन की मृत्यु दर में कमी आएगी और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।

निश्चित रूप से 1962 पशु एंबुलेंस सेवा मध्यप्रदेश में पशुपालन को नई मजबूती दे रही है और मोहन सरकार की यह पहल जमीनी स्तर पर लोगों का भरोसा जीत रही है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार ने 2023 में पशु चिकित्सा एम्बुलेंस सेवा (टोल-फ्री 1962) की शुरुआत की थी, तब राज्यभर में कुल 406 वेटनरी/पशु एंबुलेंस को अलग-अलग विकासखंडों और नगर क्षेत्र के लिए जारी किया था। इन एम्बुलेंस में एक पशु चिकित्सक, एक पैरा-वेट और आवश्यक उपकरण होते हैं, जो कॉल पर बीमार या घायल पशु के पास पहुंचकर उपचार प्रदान करते हैं। चिकित्सक रजक ठाकुर ने बताया कि नर्मदापुरम जिले में 8 एंबुरेंस है, सिवनी मालवा ब्लॉक में 1 एंबुलेंस तैनात है। जो किसानों के शिकायत पर त्वरित सेवा प्रदान कर रही है।

ये भी जानिए: MP news: बड़वाह–धामनोद 4-लेन रोड को मोहन कैबिनेट की मंजूरी, हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर बनेगी सड़क इन प्रस्तावों को भी हरी झंडी

- Advertisement -
Ad imageAd image

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई

Bhoomi pujan : मालीखेड़ी विसर्जन घाट का होगा कायाकल्प, ₹1.45 करोड़ से बनेगा आधुनिक घाट

Bhoomi pujan : भोपाल, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

Durg police news : दुर्ग में 200 से ज्यादा महिला कमांडो को मिला आपदा और सुरक्षा प्रशिक्षण

रिपोर्ट- विष्णु गौतम Durg police news : दुर्ग पुलिस द्वारा खुर्सीपार स्थित