,

हरियाणा के वरिष्ठ IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने की खुदकुशी, चंडीगढ़ में कोठी में फायरिंग

BY: Yoganand Shrivastva

चंडीगढ़। हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपनी कोठी में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपने PSO की पिस्टल का इस्तेमाल किया। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने बताया कि यह घटना खुदकुशी की प्रतीत होती है। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।वाई पूरन कुमार हरियाणा पुलिस के 2001 बैच के अफसर थे। हाल ही में 29 सितंबर को उनकी पोस्टिंग रोहतक के सुनारिया पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) में IG के पद पर हुई थी। बताया जा रहा है कि वे 7 अक्टूबर तक छुट्टी पर थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। कुमार की पत्नी अमनीत पी. कुमार हरियाणा सरकार में वरिष्ठ IAS अफसर हैं और 5 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी के साथ जापान दौरे पर गई थीं। यह डेलीगेशन 8 अक्टूबर को भारत लौटेगा।

घटना का स्थल और परिस्थिति:
वाई पूरन कुमार की तीन मंजिला कोठी के ग्राउंड फ्लोर पर यह हादसा हुआ। वे अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ वहीं रहते थे। कोठी के बाहर प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे, जिन्होंने पुलिस को गोली चलने की सूचना दी। वहीं पास में निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों ने किसी भी गोली की आवाज नहीं सुनी। घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सुरक्षित किया और जांच शुरू कर दी है। घटना ने प्रशासन और आम लोगों में चिंता बढ़ा दी है।

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…