,

महाकुम्भ में चाक चौबंद सुरक्षा, 4 विदेशियों से पूछताछ, एक का रिर्टन टिकट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Security increased in Mahakumbh, police alert, 4 foreigners interrogated

महाकुम्भ में 24 घंटे सतर्क पुलिस, विदेश नागरिकों की खास निगरानी

हाकुम्भनगर, 03 जनवरी : महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में महाकुम्भ पुलिस ने चार विदेशी नागरिकों से भी पूछताछ की है। रूस, जर्मनी और बेलारूस के रहने वाले इन चारों नागरिकों के सभी जरूरी कागजात जांचे गए। जिसके बाद तीन विदेशियों के सभी कागज पूरे होने पर उन्हें छोड़ दिया गया और एक को वीजा डेट समाप्त हो जाने के कारण वापस भेज दिया गया है।

चार विदेशी नागरिकों से पूछतांछ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षित महाकुम्भ को लेकर अफसरों को सभी जरूरी इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से यहां सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद किया गया है। महाकुम्भनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। महाकुम्भ पुलिस 24 घंटे सतर्क है। स्थानीय के साथ साथ विदेशी नागरिकों पर भी पैनी नजर रख रही जा रही है। महाकुम्भनगर की पुलिस कई स्तरों पर जांच कर रही है। यहां मेले में एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा चाक चौबंद की जा रही है। इसी क्रम में संदिग्ध पाए जाने पर चार विदेशियों से भी पूछताछ की गई। इनमें एक रूसी नागरिक, एक जर्मनी निवासी के साथ ही बेलारूस के दो नागरिकों को संदिग्ध पाया गया। इन सभी के जरूरी दस्तावेज जांचे गए, जिनमें बेलारूस और जर्मनी के नागरिकों के सभी प्रमुख कागजात दुरुस्त पाए गए। इसके बाद तीनों को छोड़ दिया गया।

वापस भेजा गया विदेशी नागरिक
उन्होंने बताया कि चौथे व्यक्ति रूस के मास्को निवासी आंद्रे के पास से वीजा और पासपोर्ट मिला। जिसमें डेट समाप्त होने के कारण उसे वापस रूस भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मेला क्षेत्र के एक एक कोने पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की