,

सीएम योगी के आवास के आसपास सुरक्षा घेरा होगा मजबूत, गृह विभाग से 21 करोड़ का बजट पास

- Advertisement -
Ad imageAd image
Security cordon will be strengthened in and around CM Yogi's official residence

-5 केडी और आसपास की सड़कों पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा।

-करीब 21 करोड़ रुपए की लागत से एंट्री-एग्जिट चेक पॉइंट पर हाईटेक सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे।

-सुरक्षा के लिए बूम बैरियर, टायर किलर, शैलो रोड ब्लॉकर, बैरियर लिफ्ट सिस्टम लगाए जाएंगे।

-गृह विभाग ने सुरक्षा उपकरणों की खरीद के लिए जारी किया बजट।

-राजीव चौक, सीएम आवास, जनता दरबार, ला मार्टिनियर कॉलेज और हेलीपैड के एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर कंट्रोल एक्सेस के लिए उपकरण और गैजेट लगाए जाएंगे।

-वाराणसी, गोरखपुर और बलरामपुर के धार्मिक स्थलों और एनेक्सी भवन में 6 एक्स-रे बैगेज निरीक्षण सिस्टम लगाए जाएंगे।

-वाराणसी और गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में दो-दो, एनेक्सी भवन और बलरामपुर के पाटेश्वरी धाम में एक-एक एक्स रे निरीक्षण सिस्टम लगेंगे।

-इससे पहले 2024 में सीएम योगी की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ की सुरक्षा परामर्श रिपोर्ट की सिफारिश पर सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई थी।।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास और आस पास के इलाकों की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग और उसके आस पास की सड़कों पर अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण और प्रवेश-निकास चेक प्वाइंट बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। गृह विभाग ने इसके लिए करीब 21 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है।

सेफ्टी डिवाइस से होगा लैस मुख्यमंत्री आवास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था अब पहले से ज्यादा मजबूत होगी। इसके लिए अत्याधुनिक उपकरण खरीदने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा को आधुनिक बनाने के लिए कई हाईटेक उपकरण लगाये जायेंगे। ये सुरक्षा उपकरण किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सक्रिय हो सकेंगे और किसी भी गैर वाहन को प्रवेश करने से रोक सकेंगे। 5 केडी और आसपास की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। करीब 21 करोड़ रुपए की लागत से एंट्री-एग्जिट चेक पॉइंट पर हाईटेक सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए बूम बैरियर, टायर किलर, शैलो रोड ब्लॉकर, बैरियर लिफ्ट सिस्टम लगाए जाएंगे। गृह विभाग ने सुरक्षा उपकरणों की खरीद के लिए बजट जारी कर दिया है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की