,

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दूसरा कैलीब्रेशन फ्लाइट ट्रायल सफल

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दूसरा कैलीब्रेशन फ्लाइट ट्रायल सफल

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दूसरा कैलीब्रेशन फ्लाइट ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हुआ। यह फ्लाइट ट्रायल रनवे के दोनों छोर से किया गया और इसके दौरान एयरपोर्ट के नैविगेशन, कम्युनिकेशन और रडार सिस्टम की जांच की गई।

कैलीब्रेशन फ्लाइट के दोनों ट्रायल पूरे होने के बाद अब DGCA एयरोड्रोम का लाइसेंस जारी करेगा। एयरोड्रोम लाइसेंस मिलने के बाद एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख तय की जाएगी।

यह कदम एयरपोर्ट की संचालन क्षमता और उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अहम माना जा रहा है।