School Controversy : हॉस्टल में CCTV,एक्सपायर्ड दूध और अवैध क्लिनिक का खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

School Controversy : जांच में सामने आई गंभीर अनियमितताएं

REPORT : RAJIV MEHTA

School Controversy : हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी स्थित करियर डिफेंस स्कूल में जिला प्रशासन की जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान हॉस्टल के कमरों में CCTV कैमरे लगे मिले, जिन्हें नाबालिग छात्रों की प्राइवेसी का उल्लंघन माना गया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने बताया कि पहले भी स्कूल प्रबंधन को कैमरे हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार कैमरों की लाइव फीड मोहाली स्थित मुख्य कार्यालय तक भेजी जा रही थी। निरीक्षण में मेस से एक्सपायर्ड दूध के पैकेट भी बरामद हुए। छात्रों और अभिभावकों ने खराब भोजन, गंदगी, पीने के पानी की समस्या और स्टाफ के दुर्व्यवहार जैसी शिकायतें भी दर्ज कराईं।

School Controversy : बिना अनुमति कोचिंग और अवैध मेडिकल क्लिनिक का मामला

शिक्षा विभाग के अनुसार स्कूल को केवल पहली से 12वीं तक की कक्षाएं चलाने की मान्यता प्राप्त है, लेकिन परिसर में बिना अनुमति NDA, IIT और सैनिक स्कूल की रेजिडेंशियल कोचिंग चलाई जा रही थी। आरोप है कि इसके लिए छात्रों से भारी फीस वसूली जा रही थी। जांच के दौरान स्कूल परिसर में एक अवैध मेडिकल क्लिनिक भी मिला, जहां से एलोपैथिक दवाइयां, IV फ्लूड, इंजेक्शन और इस्तेमाल की गई सिरिंज बरामद हुईं। मामले में थाना शहर जगाधरी पुलिस ने स्कूल प्रबंधन समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं