Satyendra Jain Gets Bail: सतेंद्र जैन को मिली जमानत, AAP सुप्रीमो ने कुछ ऐसे किया स्वागत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Satyendra Jain Gets Bail

दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। दरअसल वे मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले के चलते जेल में बंद थे जहां दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने राहत दी है। जैन के जमानत पर रिहा होने की खबर पर पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जताई है।

निजी मुचलके पर कोर्ट ने किया रिहा

आपको बताते चलें कि दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन से जुड़े मामले में 50 हजार के निजी मुचलके पर उन्हें बेल दी गई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा सत्येंद्र जैन को लंबे समय तक कारावास का सामना करना पड़ा है, इस मामले में फिलहाल मुकदमा जल्द शुरू होने की संभावना नहीं है, पूरा होना तो दूर की बात है। सत्येंद्र जैन जमानत के हकदार है इसलिए शर्तों के अनुरूप जमानत दी जा रही हैं। सत्येंद्र जैन जमानत के बाद गवाहों से संपर्क नहीं करेंगे. मुकदमे को प्रभावित नहीं करेंगे और भारत से बाहर यात्रा नहीं करेंगे।

क्या था पूरा मामला

यहां पर दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़े मामले की बात करें तो मई 2022 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था। आप नेता सतेंद्र जैन को पिछले साल मई में स्वास्थ्य को लेकर जमानत मिली थी। वो 10 महीने तक बेल पर रहे थे। हालांकि इस साल मार्च में उनकी नियमित जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जमानत पर कही बात

आपको बताते चलें कि, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए खुशी जताई है। इसमें कहा कि, “सत्येंद्र जैन को भी दो साल से ज़्यादा जेल में रहने के बाद बेल मिल गई. इनका कसूर क्या था? इनके यहाँ कई कई बार रेड हुई. एक पैसा भी नहीं मिला. इनका क़सूर सिर्फ़ इतना था कि इन्होंने मोहल्ला क्लिनिक बनाये और दिल्ली के सभी लोगों का पूरा इलाज मुफ्त कर दिया. मोहल्ला क्लिनिक बंद करने के लिए और ग़रीबों का फ्री इलाज रोकने के लिए मोदी जी ने इन्हें जेल में डाल दिया. लेकिन भगवान हमारे साथ है. आज ये भी रिहा हो गए. Welcome back Satyendra!”

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,