,

Sarkari Pension Update: इन पेंशनधारकों के लिए परेशानी वाली खबर, अटकी पेंशन, इतने लाख लाभार्थियों पर होगा असर

हाइलाइट्स

  • पेंशनर्स के लिए टेंशन वाली खबर
  • 5 लाख पेंशनर्स की अटकी पेंशन
  • अब करना होगा ये काम

Sarkari Pension Update Hindi News: सरकार द्वारा बुजुर्गों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए कई तरह की स्कीम चलाई जाती हैं पर इन वद्धजनों के लिए एक टेंशन वाली खबर है। खबरों के अनुसार प्रदेश के तीन लाख लोगों की पेंशन अटक सकती है। ऐसा क्यों हो रहा है आइए जानते हैं।

प्रदेश के करीब तीन लाख निराश्रित महिला पेंशनर (pensioners) ऐसी हैं जिन्हें जिनका डाटा आधार प्रमाणीकरण (Data pramanikaran agency) एजेंसी के सर्वर पर है। पर यहां की पेंशनर्स का डाटा (pensioners data) अब रीस्टोर नहीं ​हो सकता। जिसके चलता ऐसी आशंका है कि महिला पेंशनर्स (nirashrit mahila pension scheme) की पेंशन अटक सकती है।

महिलाओं को दी जाती है पेंशन

आपको बता दें महिला कल्याण विभाग की ओर से पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिलाओं को पेंशन दी जाती है। जिसमें हर तीन महीने में धनराशि लाभार्थी को जारी की जाती है। इसमें ऐसी व्यवस्था है कि भुगतान की राशि आधार प्रमाणीकरण एकाउंट के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे भुगतान की जाती है। आधार प्रमाणीकरण एकाउंट माध्यम वर्ष 2023-24 से लागू हुआ है।

ये एजेंसी करा रही आधार प्रमाणीकरण का काम

आपको बता दें इस प्रक्रिया में निदेशालय स्तर पर आधार प्रमाणीकरण कार्य श्रीट्रॉन इंडिया लिमिटेड करा रहा है। जिसमें पिछले दिनों आधार प्रमाणीकरण एजेंसी के सर्वर पर साइबर अटैक (Cyber Atteck) की खबर है।

यही कारण है कि उत्तर प्रदेश (UP Pensioners News) के तीन लाख निराश्रित महिला पेंशनर (Destitute Women Pensioner data) का डाटा गायब हो गया है। हालांकि इसके लिए तकनीकी टीम व आईटी (IT) इंजीनियरों के कोशिशों के बाद भी इसके डाटा को रिकवर नहीं किया जा सका है।

इस कारण अटकी पेंशन

आपको बता दें आधार प्रमाणीकरण एजेंसी के सर्वर से पेंशनर निराश्रित महिलाओं का डाटा गायब हो गया। इसमें प्रदेश की तीन लाख निराश्रित महिला पेंशनर का डाटा रीस्टोर नहीं हो सका। जिसमें से जिले की 2097 निराश्रित महिला पेंशनर हैं जिनका डाटा हैक हुआ है। यही कारण है जिसकी वजह से जुलाई में शासन द्वारा भेजी गई पेंशन का लाभार्थियों को भुगतान नहीं हो सका है।

पेंशन पाने के लिए करना होगा ये काम

जानकारों की मानें तो अब आधार प्रमाणीकरण का काम दोबारा कराना होगा। जिसे लेकर अब इन लाभार्थियों को खुद का आधार प्रमाणीकरण जनसेवा केंद्र पर जाकर अपडेट कराना होगा।

तीन महीने की पेंशन अटकी

इस साइबर अटैक के बाद अब पेंशनर्स (Sarkari pension Update in hindi) की जुलाई में भेजी गई तीन माह की पेंशन (Pension Atki) अटक गई है। जिसके चलते हितग्रार्हियों को परेशान का सामना करना पड़ रहा हैं।

एजेंसी ने दी साइबर अटैक की जानकारी

निदेशालय स्तर पर आधार प्रमाणीकरण करा रही जिस एजेंसी के सर्वर पर ये साइबर अटैक हुआ है उसकी जानकारी एजेंसी ने दी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी के अनुसार प्रदेश के करीब तीन लाख निराश्रित महिला पेंशनर (Mahila Pensioners Scheme in UP) का डाटा इससे प्रभावित हुआ है। इस संबंध में दोबारा आधार प्रमाणीकरण के लिए सूची समेत पूरी जानकारी संबंधित बीडीओ व एसडीएम को पत्र भेज दी गई है।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…