,

Sankalp Se Samadhan Campaign: बड़वानी में ‘संकल्प से समाधान अभियान’ के तहत 106 योजनाओं के लिए शिविर, नवाचार की शुरुआत

Sankalp Se Samadhan Campaign

Report by: Dilawar Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Sankalp Se Samadhan Campaign: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत बड़वानी जिले में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला कलेक्टर जयति सिंह के मार्गदर्शन में आम नागरिकों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

कलेक्टर जयति सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 15 फरवरी तक विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद अभियान के दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का समाधान किया जाएगा। इसके लिए शिविरों के साथ-साथ डोर-टू-डोर सर्वे का भी संचालन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

Sankalp Se Samadhan Campaign: जिला अस्पताल में सिंगल विंडो सुविधा का शुभारंभ

Sankalp Se Samadhan Campaign

इस अभियान के तहत जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल में सिंगल विंडो प्रणाली की शुरुआत की है। इसके तहत बच्चों के जन्म के साथ ही जन्म प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, आधार कार्ड और बैंक खाता एक ही स्थान पर खोले जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। फिलहाल यह नवाचार जिला अस्पताल से शुरू हुआ है और भविष्य में इसे अन्य स्वास्थ्य संस्थानों तक विस्तारित किया जाएगा।

Sankalp Se Samadhan Campaign: योजनाओं से नागरिकों को लाभ

कलेक्टर जयति सिंह ने कहा, “इस नवाचार से नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में भी तेजी आएगी।”

यह खबर भी पढ़ें: Jabalpur Pistol Incident: कांग्रेस रैली के दौरान बालकनी से पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, पूर्व मंत्री के बेटे पर होगी कार्रवाई

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…