सलमान खान @59: टाइगर ने दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
salman khan celebrate his birthday with family and friends

तेरे नाम, दबंग, वांटेड, टाईगर जैसी शानदार फिल्मों से बॉक्स आफिस पर धूम मचाने वाले, मेगा स्टॉर सलमान खान का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड के गॉड फादर कहे जाने वाले सलमान आज 59 साल के हो गए हैं। 27 दिसंबर को उनके 59वें जन्मदिन पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ दुनिया भर से उनके लिए बधाई के संदेश आ रहे है। सोशल मीडिया पर फैंस की विशेज की बाढ़ आ गई है। बीती रात सलमान खान ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया

बता दें कि, सलमान खान की भांजी यानी अर्पिता-आयुष की बेटी आयत का जन्मदिन भी 27 दिसंबर को आता है। ऐसे में मामा और भांजी दोनों एक साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते नज़र आए। वहीं बीती शुक्रवार रात सलमान ने अपनी 5 साल की भांजी आयत, बहन अर्पिता, जीजा आयुष संग जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके करीबी दोस्त मौजूद रहे। अभिनेता की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी, कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, म्यूजिशियन साजिद खान समेत कई लोग इस पार्टी में मौजूद रहे।

साजिद वाजिद ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके सलमान खान के बर्थडे की सेलिब्रेशन शेयर की

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरते है। सलमान खान की सुरक्षा के साथ उनसे लगाव और वफादारी के कारण शेरा की काफी प्रशंसा की जाती है। शेरा ने सलमान के बर्थडे पर उनके साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, ‘मेरे मालिक का बर्थडे’।

अपने बर्थडे पर सलमान खान स्टाईलिश ब्राउन जैकेट, ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम में काफी स्टाईलिश नज़र आए। हमेशा की तरह उनका ‘स्वैग’ कायम था।

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के

Sheikhpura: पति ने पत्नी को मारी गोली, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पति को जमकर पीटा; दोनों की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा

Bokaro: गवाई नदी पुल पर पलटा गैस टैंकर, भीषण आग से NH-32 पर मचा हड़कंप

Report: Sanjeev kumar Bokaro बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की