सैफई: नेताजी की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, अखिलेश हुए भावुक, बोले नेताजी का सपना होगा पूरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Saifai: Crowds gathered on Netaji's death anniversary, Akhilesh became emotional, said Netaji's dream will be fulfilled.

रिपोर्ट: उमंग पांडे, एडिट- विजय नदंन,

इटावा: समाजवादी आंदोलन के पुरोधा, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सैफई में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव समेत हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सुबह से ही नेताजी की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने पुष्प अर्पित कर नेताजी को नमन किया और “नेताजी अमर रहें” के नारों से सैफई की फिज़ा गूंज उठी।

अखिलेश यादव हुए भावुक, कहा – नेताजी के सपनों का समाज बनाएंगे, श्रद्धांजलि सभा के दौरान अखिलेश यादव भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, “नेताजी ने अपना पूरा जीवन किसानों, गरीबों, दलितों और पिछड़ों के हक की लड़ाई में समर्पित किया। उन्होंने हमें सिखाया कि राजनीति का उद्देश्य सेवा होना चाहिए, सत्ता नहीं। हम सबको उनके दिखाए रास्ते पर चलना है और समाजवाद के मूल्यों को आगे बढ़ाना है।”

अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि सपा नेताजी के सपनों को साकार करने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला