,

SAIF ALI KHAN: पटौदी रियासत के 10वें नवाब है सैफ, जानें कुल कितनी संपत्ति के है मालिक

- Advertisement -
Ad imageAd image
SAIF ALI KHAN: Saif is the 10th Nawab of Pataudi state, know how much property he owns.

दिल चाहता है, रेस, कॉकटेल, लव आज कल जैसी फिल्में देने वाले सुपरस्टॉर सैफ अली खान इस बार किसी फिल्म को लेकर चर्चा में नहीं है बल्कि इस बार सैफ अली खान अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले को लेकर वायरल है। बता दे कि, बुधवार देर रात एक अज्ञात शख्स ने उनके बांद्रा स्थित घर में घुसकर हाथापाई की और चाकू से हमला किया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक आरोपी चोरी के इरादे से आया था लेकिन जांच के बाद ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी। आरोपी ने सैप अली खान पर चाकू से 6 बार वार किए। जिसके बाद वो मौके से फरार हो गया। सैफ को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज जारी है। इस आर्टिकल में जानते है बॉलीवुड की सबसे अमीर शख्सियतों में से एक छोटे नवाब सैफ अली खान के बारे में।

सैफ अली खान का मध्यप्रदेश के भोपाल से खासा रिश्ता है। वह पटौदी विरासत के 10वें नवाब हैं। सैफ अली खान मशहूर क्रिकेटर और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी के इकलौते बेटे हैं। नवाब मंसूर भोपाल के भी नवाब थे और इसी तरह अब सैफ भी भोपाल के वनाब माने जाते हैं। उनकी मां अभिनेत्री शर्मिला टैगोर हैं।

हरियाणा और राजस्थान के अलावा भोपाल में भी पटौदी परिवार की करोड़ों की संपत्ति मौजूद है। उनके पास पुराने भोपाल का आधे से ज्यादा हिस्सा और आसपास के जंगलों को मिलाकर करीब हजारों एकड़ की जमीन है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ अली खान के पास कुल 1,200 करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा हरियाणा में उनका पटौदी पैलेस है, जिसकी कीमत करीब 800 करोड़ है। पटौदी पैलेस में कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की शूटिंग इसी पैलेस में हुई थी।

1200 करोड़ रुपए की नेट वर्थ के साथ सैफ बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। तो वहीं उनकी पत्नी करीना कपूर करीब 485 करोड़ रुपए नेट वर्थ की मालकिन हैं। इसी के साथ इस रॉयल कपल की कुल संपत्ति लगभग 1650 करोड़ रुपए के करीब है। सैफ और करीना ने 2012 में शादी रचाई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे- तैमूर और जेह अली खान हैं। 

फ्लैग स्टॉफ हाउस भोपाल।

भोपाल के कोह ए फिज़ा में स्थित सैफ के परिवार का बंगला। विवाद होने के कारण इसमें फिलहाल कोई नहीं रहता लेकिन किसी ज़माने में यह नवाब खानदान के भोपाल में रुकने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

Pakistan के पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद की बेटी उकबा की Christian रीति-रिवाज से शादी, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा हेड कोच

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर

Kolkata Car Accident: ड्राइविंग सीखते समय दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी कार, महिला की मौत

Kolkata Car Accident पश्चिम बंगाल के केष्टपुर प्रफुल्ल कानन इलाके में कार

इमरान हाशमी की फिल्म Awarapan 2 की जबरदस्त एडवांस बुकिंग, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ पीछे

Awarapan 2: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026

Balochistan में पाकिस्तानी हवाई हमलों का दावा, 30 नागरिकों की मौत; F-16 से बमबारी का आरोप

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना और बलूच विद्रोही संगठनों के बीच

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद मलबे में मिला नवजात, कई लोगों की मौत

Colombia: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और

बेंगलुरु जेल में Prajwal Revanna की बैरक से Android फोन बरामद, अधिकारी निलंबित

Prajwal Revanna: बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में बंद पूर्व सांसद

PM Modi ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, पुरुषार्थ और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 3

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP के

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से