,

Saharanpur: ‘दूध वाला मेहमान’ बनकर आया लुटेरा, बुजुर्ग महिला को नशीला दूध पिलाकर गहने और नकदी साफ

Saharanpur

रिपोर्ट:-अबरार अहमद

Saharanpur जिले के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ ‘फिल्मी अंदाज’ में एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया गया। परिचित होने का फायदा उठाकर एक शातिर अपराधी ने 75 वर्षीय महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और घर में रखे कीमती जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Saharanpur भरोसे का कत्ल: दूध में जहर घोलकर रची साजिश

घटना की शिकार 75 वर्षीय वीना बांगा घर में अकेली रहती थीं। उनके परिचित हरदीप उर्फ दीपा ने इसी का फायदा उठाकर चोरी की योजना बनाई। रविवार रात करीब 8 बजे आरोपी हरदीप दूध और खाने का सामान लेकर उनके घर पहुँचा। पहले से जान-पहचान होने के कारण महिला ने उस पर शक नहीं किया। आरोपी ने महिला को पीने के लिए दूध दिया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। दूध पीते ही बुजुर्ग महिला बेसुध हो गई, जिसके बाद आरोपी ने इत्मीनान से लूटपाट की।

Saharanpur सुबह होश आते ही उड़ाए होश, CCTV के सबूत भी मिटाए

अगली सुबह जब वृद्धा को होश आया, तो घर की स्थिति देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारी के ताले टूटे थे, सोने की चार चूड़ियां, गले की चेन और नगदी गायब थी। शातिर आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से घर में लगे CCTV कैमरों के साथ छेड़छाड़ की और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से वाई-फाई डिवाइस (DVR) भी अपने साथ ले गए। पुलिस जांच में पता चला कि यह एक संगठित गिरोह है जो इसी तरह नशा देकर वारदातों को अंजाम देता है।

Saharanpur पुलिस की घेराबंदी: 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

Saharanpur वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबनी वाले कब्रिस्तान के पास घेराबंदी की और चार आरोपियों को धर दबोचा।

  • बरामदगी: पुलिस ने उनके पास से सोने की डलियां, चेन, लोकेट, नकदी, मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है।
  • अपराधिक इतिहास: मुख्य आरोपी हरदीप उर्फ दीपा एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में नशा देकर लूट और चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और क्षेत्र में हुई पिछली वारदातों में इनकी संलिप्तता की गहन जांच कर रही है।

Read this: IPL 2026 क्रुणाल-भुवनेश्वर के दम पर RCB की रोमांचक जीत, MI को 2 विकेट से हराया

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…

Harmanpreet Kaur ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, अब कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान?

Harmanpreet Kaur : भारतीय महिला क्रिकेट में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने…