,

Sagar News: उफनती नदी पार कर स्कूल पहुंच रहे छात्र-छात्राएं, ग्रामीणों के सहारे जान जोखिम में डालने को मजबूर

Sagar News

रिपोर्टर-आदर्श दुबे

Sagar News सागर जिले के रहली जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेरखेरी कलां से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। कोपरा नदी पर बने क्षतिग्रस्त पुल से होकर स्कूली छात्र-छात्राएं रोजाना जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। बारिश के बीच तेज बहाव वाली नदी को ग्रामीणों की मदद से पार करते विद्यार्थियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

Sagar News तेज बहाव के बीच स्कूल पहुंचने की मजबूरी

गढ़ाकोटा नगर से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बेरखेरी कलां और चेनपुरा गांव के विद्यार्थियों के लिए यह पुल स्कूल जाने का प्रमुख मार्ग है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्राएं ग्रामीणों के सहारे एक-एक कर पुल पार कर रही हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Sagar News नया पुल निर्माणाधीन, लेकिन राहत का इंतजार

क्षतिग्रस्त पुल के समीप लगभग 9.59 करोड़ रुपये की लागत से नए उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि बारिश के कारण निर्माण कार्य फिलहाल बंद है। ग्रामीणों का आरोप है कि न तो क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कराई गई और न ही कोई सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों और ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल व्यवस्था की जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले समस्या का समाधान हो सके।

Read this: Chanakya Niti: ऑफिस पॉलिटिक्स से बचना चाहते हैं? सफलता और सम्मान दिलाएंगी आचार्य चाणक्य की ये 7 नीतियां

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक

Mahanadi Water Dispute: CM साय बोले- बहुत जल्द निकलेगा समाधान, ओडिशा दौरे से लौटकर राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Mahanadi Water Dispute: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय ओडिशा दौरे