Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के ड्रोन-मिसाइल हमले, पैसेंजर ट्रेन को बनाया निशाना; 12 की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Russia Ukraine War

Edit by: Priyanshi Soni

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में रूस ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर हमला किया है। रूसी सेना ने यूक्रेन के कई इलाकों पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार कर दी, जिसमें अब तक कम से कम 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इन हमलों ने एक बार फिर हालात को बेहद तनावपूर्ण बना दिया है।

Russia Ukraine War: पैसेंजर ट्रेन पर ड्रोन हमला, वीडियो आया सामने

रूसी हमले के दौरान एक पैसेंजर ट्रेन को भी निशाना बनाया गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया। उन्होंने कहा कि खारकीव क्षेत्र में एक आम नागरिक ट्रेन पर ड्रोन से हमला किया गया, जिसे किसी भी सूरत में आतंकवाद माना जाना चाहिए। ट्रेन में 200 से अधिक यात्री सवार थे, जबकि जिस डिब्बे पर हमला हुआ उसमें 18 लोग मौजूद थे।

शांति वार्ता के बीच रूस का हमला

Russia Ukraine War

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका की मध्यस्थता में रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर बातचीत चल रही है। जेलेंस्की ने इन हमलों को शांति प्रयासों को कमजोर करने वाला बताया और सहयोगी देशों से रूस पर दबाव बढ़ाने की अपील की है।

Russia Ukraine War: ओडेसा और अन्य शहरों में भारी तबाही

दक्षिणी शहर ओडेसा में रूस ने 50 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया, जिसमें तीन लोगों की मौत और 30 से अधिक लोग घायल हुए। घायलों में 39 हफ्ते की गर्भवती महिला और दो बच्चियां भी शामिल हैं। हमलों में कई आवासीय इमारतें, एक चर्च और स्कूल क्षतिग्रस्त हुए, जबकि ऊर्जा ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा, जिससे बड़ी संख्या में लोग बिजली और हीटिंग से वंचित हो गए।

165 ड्रोन लॉन्च करने का दावा

यूक्रेनी वायुसेना के मुताबिक रूस ने कुल 165 अटैक ड्रोन लॉन्च किए। इनमें से कई को मार गिराया गया, लेकिन पश्चिमी लविव क्षेत्र समेत कई इलाकों में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। सरकारी गैस कंपनी नाफ्टोगाज ने बताया कि उनकी एक सुविधा में आग लग गई।

Russia Ukraine War: अलग-अलग इलाकों में जानमाल का नुकसान

पूर्वी डोनेट्स्क के स्लोवियांस्क में एक ड्रोन हमले में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका 20 वर्षीय बेटा बच गया। जापोरिज्जिया में 58 वर्षीय व्यक्ति और खेरसान में 72 वर्षीय महिला की रूसी गोलाबारी में जान गई।

रूस का बड़ा दावा, गांवों पर कब्जे की बात

रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सेना ने जापोरिज्जिया और खार्किव क्षेत्रों में दो और गांवों पर कब्जा कर लिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस के लगातार हमले कूटनीतिक प्रयासों को कमजोर कर रहे हैं और इन्हें रोका जाना जरूरी है।

Read also: Ajit Pawar Plane Crash: विमान हादसों ने छीनी इन बड़े नेताओं की जान, पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
Ad imageAd image

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई

Bhoomi pujan : मालीखेड़ी विसर्जन घाट का होगा कायाकल्प, ₹1.45 करोड़ से बनेगा आधुनिक घाट

Bhoomi pujan : भोपाल, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

Durg police news : दुर्ग में 200 से ज्यादा महिला कमांडो को मिला आपदा और सुरक्षा प्रशिक्षण

रिपोर्ट- विष्णु गौतम Durg police news : दुर्ग पुलिस द्वारा खुर्सीपार स्थित

Giridih News : गिरिडीह में युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, रंजिश में वारदात की आशंका

संवाददाता: विवेक गुप्ता Giridih news : गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र

PAK VS NZ: सुपर-8 में आज बड़ा मुकाबला, पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, बारिश बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती

PAK VS NZ: पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड नेशनल क्रिकेट टीम