,

रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ, 85.92 पर बंद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rupee falls by one paisa to close at 85.92

अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की गिरावट के साथ 85.92 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इसके साथ ही रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी बॉण्ड पर अधिक प्रतिफल के बीच विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से अमेरिकी मुद्रा को बल मिला, जबकि घरेलू शेयर बाजारों में मंदी के कारण भी रुपये में और गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.94 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर खुला। शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले 85.92 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे टूटकर 85.91 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाले डॉलर सूचकांक में हालांकि 0.11 प्रतिशत की गिरावट आई लेकिन वह 108.80 के मजबूत स्तर पर बना रहा।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार