रन फॉर यूनिटी: सरगुजा में दौड़ी एकता की दौड़, बारिश में भी छलका देशभक्ति का जज़्बा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
रन फॉर यूनिटी: सरगुजा में दौड़ी एकता की दौड़, बारिश में भी छलका देशभक्ति का जज़्बा

Reporter: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain

एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज सरगुजा पुलिस की ओर से “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। यह दौड़ अंबिकापुर पुलिस ग्राउंड से शुरू होकर शहर के मुख्य चौक–चौराहों से होते हुए स्टेडियम ग्राउंड तक निकाली गई।

इस अवसर पर सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा, एसपी सरगुजा, कलेक्टर, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने “एकता में ही शक्ति है” का संदेश देते हुए दौड़ में भाग लिया।

बारिश में भी नहीं थमा जोश

सुबह से जारी हल्की बारिश के बावजूद प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। अधिकारी, जवान, छात्र और आम नागरिक सब एक साथ दौड़ते नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

एकता और अखंडता का संदेश

इस आयोजन का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सौहार्द की भावना को मजबूत करना था। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से सरगुजा पुलिस ने यह संदेश दिया कि देश की प्रगति और सुरक्षा के लिए सभी नागरिकों का एकजुट रहना बेहद जरूरी है।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की