गोवा में 1200 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले का खुलासा, ED ने 7 लग्जरी कारें और 72 लाख कैश जब्त किया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

गोवा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़े पैमाने पर ज़मीन घोटाले की जांच में 72 लाख रुपये कैश और 7 लग्जरी कारें जब्त की हैं। यह कार्रवाई अंजुना और असगांव इलाके की सोसाइटी जमीनों पर अवैध कब्ज़े से जुड़ी है। जांच में पता चला कि यशवंत सावंत और उनके सहयोगियों ने पुराने फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे लगभग 3.5 लाख वर्ग मीटर जमीन अपने नाम करवाई, जिससे करीब 1200 करोड़ रुपये की अवैध कमाई हुई।

ED ने आरोपियों के कई बैंक खाते और एफडी भी सीज़ कर दिए हैं। छापेमारी गोवा और हैदराबाद में 13 ठिकानों पर की गई। इसमें अंजुना के एक पंचायत सदस्य और स्थानीय व्यवसायी के घर तथा कार्यालय शामिल थे।

गोवा पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने पहले ही दोनों के खिलाफ जाली दस्तावेज़ और सामुदायिक संपत्तियों की अवैध बिक्री में भूमिका की जानकारी दी थी। अंजुना और असगांव का तटीय क्षेत्र निवेशकों के बीच लोकप्रिय होने के कारण यह घोटाला हाई-प्रोफाइल मामला बन गया है।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई

Sheikhpura: जिले में गैस का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura डीएम शेखर आनंद ने आंकड़ों के साथ जानकारी देते

Pilibhit: पूरनपुर में लूटकांड का बड़ा खुलासा; दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और नकदी बरामद

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले की पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र