Rohtas: पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, जांच कर रही पुलिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rohtas

Report by: Avinash Srivastaw, Edit by: Priyanshi Soni

Rohtas: करगहर थाना क्षेत्र के परानडीहरा गांव में रविवार को एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सुनैना कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Rohtas: तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल ले गए परिजन

जानकारी के अनुसार, सल्फास की गोली खाने के बाद जब सुनैना की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे करगहर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Rohtas

Rohtas: चार साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे हैं

थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि नासरीगंज थाना क्षेत्र के मौना तरांव निवासी रामायण राम ने अपनी बहन सुनैना कुमारी की शादी करीब चार साल पहले करगहर थाना क्षेत्र के खैरा शाहमल पंचायत अंतर्गत परानडीहरा निवासी सुरेश राम के पुत्र राजकुमार राम से की थी। मृतका को एक पुत्र और एक पुत्री है।

Rohtas: भाई ने ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

मृतका के भाई रामायण राम ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सुनैना को उसके पति, सास और ससुर द्वारा लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी। कई बार समझाने के बावजूद ससुराल पक्ष के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठा लिया।

Rohtas: पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया, जांच जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि जहर खाकर आत्महत्या की सूचना मृतका के भाई ने दी थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका के भाई के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Read also: Katihar में दो लूट कांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार, 2 मोबाइल बरामद

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे