,

जब बोरवेल से पानी की जगह निकली आग, फिर क्या हुआ जानिए…

- Advertisement -
Ad imageAd image
REWA FIRE CAME OUT FROM BOREWELL

छतरपुर: जरा सोचिए एक शख्स ने पानी के लिए बोरवेल करवाया लेकिन बोरवेल से पानी की जगह आग निकले तो इसे आप क्या कहेंगे। ये किमस्त का खेल है या फिर कुदरत का करिश्मा, मामला बिजावर तहसील के जैतपुर गांव का है। यहां 5 साल पुराने बोरवेल से अचानक आग निकलने लगी तो गांव के लोग घबरा गए। इसकी प्रशासन को सूचना दी गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिले के बिजावर थाना इलाके के जैतपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि आग उगलने वाला ये बोरवेल पिछले कुछ सालों तक तो पानी देता रहा। लेकिन अचानक उसने पानी देना बंद कर दिया था। किसान ने ठंड के चलते बोरवेल के पास में आग तापने के लिये अलाव जलाया तो पास ही में लगे बोरवेल ने अचानक आग पकड़ ली और यह घटना पूरे गांव में फैल गई।

वैज्ञानिकों को लिखा पत्र
बिजावर एसडीएम विजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि घटना की सूचना जीएसआई के तकनीकी विशेषज्ञ को पत्र लिख कर बताई गई है। फिलहाल रिपोर्ट नहीं आई है। बोरवेल के नीचे मीथेन गैस होने की संभावना है। जांच रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि आखिर बोरवेल के नीचे कौन सी गैस है। आग कैसे निकल रही है। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। आग की वजह का पता लगाने के लिए भोपाल से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है।

रीवा के सेमरिया में भी बोरवेल से निकली थी आग

REWA जिले के सेमरिया एक गांव में भी ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। जहां पर एक बोरवेल से पानी के साथ अचानक आग की लपटें निकलने लगी थी. लोगों ने आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया था लेकिन वे असफल रहे थे। ग्रामीणों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस भी स्थिति को देखकर हैरान हो गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया था लेकिन इस तरह बोरवेल से पानी और आग को एक साथ निकलता देख लोग हैरान थे।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की