,

मोहाली की जमींदोज इमारत में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी, सीएम ने जताया दुख

पंजाब के मोहाली में शनिवार को हुए हादसें में अभी तक 2 शवों को बमराद कर लिया गया है, जबकि राहत कार्य जारी है। बता दें कि शनिवार को एक तीन मंजिला इमारत ढह गई जिससे आसपास के इलाकों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसें में कई लोग इमारत के नीचे दबे हुए है। फिलहाल बचाव दल ने अभी तक 2 शवों को बाहर निकाल लिया है अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के पास स्थित दूसरी बिल्डिंग की बेसमेंट की खुदाई चल रही थीए जिससे इस बिल्डिंग की नींव कमजोर हो गई और वह भरभराकर गिर गई, गिरने वाली बिल्डिंग में जिम चल रहा था और घटना के समय वहां कई लोग मौजूद थे, हादसे की जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

घटना को लेकर सीएम ने जताया दुख
वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस हादसे पर दुख जताया है, उन्होंने कहा अजीत सिंह नगर {मोहाली} के सोहाना के पास एक बहुमंजिला इमारत के हादसे का दुखद समाचार मिला है। पूरा प्रशासन और अन्य बचाव कार्यों वाली टीमें मौके पर तैनात है। मैं प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं, प्रार्थना करते हैं कि कोई जान.माल का नुकसान ना हुआ होए दोषियों पर कार्रवाई भी करेंगे लोगों से अपील है कि प्रशासन का सहयोग करें।

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…