,

जूनियर कर्मचारी की गलती या रणनीति? रिलायंस के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ट्रेडमार्क पर पूरी कहानी

- Advertisement -
Ad imageAd image
रिलायंस ने 'ऑपरेशन सिंदूर' ट्रेडमार्क

7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम के ट्रेडमार्क के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत चार अलग-अलग आवेदन दाखिल किए गए थे। यह ट्रेडमार्क नाइस वर्गीकरण के क्लास 41 के तहत मांगा गया था, जिसमें फिल्में, शो, ऑनलाइन कंटेंट, शिक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी सेवाएं शामिल हैं।

रिलायंस ने क्यों वापस लिया ट्रेडमार्क?

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ट्रेडमार्क का आवेदन गलती से एक जूनियर कर्मचारी द्वारा बिना अनुमति के दाखिल कर दिया गया था। कंपनी ने स्पष्ट किया कि उनका इस नाम को ट्रेडमार्क कराने का कोई इरादा नहीं था, क्योंकि यह भारतीय वीरता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बन चुका है।

क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर’?

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान में की गई सैन्य कार्रवाई को कहा जा रहा है। यह नाम देशभर में बहादुरी और देशभक्ति का प्रतीक बन गया है।

किसने दाखिल किए थे आवेदन?

रिलायंस की ओर से जियो स्टूडियोज ने सबसे पहले आवेदन किया था। इसके अलावा, मुंबई के एक निवासी, एक रिटायर्ड एयर फोर्स अधिकारी और दिल्ली के एक वकील ने भी इस नाम को ट्रेडमार्क कराने के लिए आवेदन किया था।

रिलायंस ने अपने बयान में कहा, “हमारी सेना की इस उपलब्धि पर हमें गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारी सरकार और सेना का पूरा समर्थन है। ‘इंडिया फर्स्ट’ के मूलमंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटल है।”

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की