School Pravesh: शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल और विधायक प्रमोद मिंज ने बच्चों का किया स्वागत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
School Pravesh

School Pravesh: छत्तीसगढ़ में शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक प्रमोद मिंज, शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उन्हें शैक्षणिक सामग्री और उपहार वितरित किए गए।

School Pravesh: नवप्रवेशी बच्चों का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

School Pravesh: शाला प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी बच्चों के तिलक एवं पुष्प भेंट कर स्वागत के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक प्रमोद मिंज तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को शैक्षणिक सामग्री और उपहार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

School Pravesh: शिक्षा के महत्व पर दिया जोर, नियमित स्कूल आने का किया आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में ऐसा सकारात्मक और उत्साहपूर्ण वातावरण तैयार किया जाना चाहिए जिससे बच्चे पढ़ाई के प्रति रुचि लें और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित हों।

School Pravesh: वहीं विधायक प्रमोद मिंज ने कहा कि बच्चों को लगातार स्कूल आने और शिक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना है।

read also: Chanakya Niti : पत्नी की इन बातों पर कभी न करें आंख मूंदकर भरोसा, संकट में पड़ सकता है रिश्ता

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने शिक्षा को समाज के विकास का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

CG TOP 10 : कोरबा, रायगढ़, सरगुजा और रायपुर की बड़ी घटनाएं एक नजर में

CG TOP 10 : 1 कुत्ते काटने से परेशान युवक ने फांसी

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है