RATLAM: BLACK TEA पीने से पहले हो जाए होशियार, जानें क्यों ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
RATLAM: Be smart before drinking black tea, know why?

रतलाम में ब्लैक-टी पीने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार, तीन साल की बच्ची की मौत

रतलाम, 20 फरवरी: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ब्लैक-टी पीने के बाद एक ही परिवार के छह सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान तीन साल की मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

यह मामला रावटी थाना क्षेत्र के पीपलीवाड़ा गांव का है। बुधवार को 60 वर्षीय बेरमबाई सिंघाड़ ने घर में काली चाय बनाई और परिवार के सदस्यों को पिलाई। चाय पीने के बाद बेरमबाई, उनके पति जीवला सिंघाड़ (60), पोती प्रियंका (3), पोती पीना (17), बहू मेमूड़ी बाई (30) और देवर हुरजी सिंघाड़ (55) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को चक्कर आने लगे और उल्टी-दस्त शुरू हो गए।

गंभीर हालत में सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान तीन साल की प्रियंका की मौत हो गई, जबकि बाकी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बच्ची का पिता मजदूरी करने के लिए कोटा गया हुआ था।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई