Ratan Tata Funeral: पंच तत्व में विलीन हुए रतन टाटा, अमित शाह, भूपेंद्र पटेल सहित पहुंचे ये दिग्गज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ratan Tata Funeral

भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख और टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का कल रात निधन हो गया है। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में इलाज चल रहा था। रतन टाटा के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। उनका वर्ली श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जहां देश के कई दिग्गज पहुंचे हैं। बता दें रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में जीवन की आखिरी सांस ली।

अमित शाह सहित इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को वर्ली श्मशान घाट पर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले , गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित कई अन्य राजनेता पहुंचे थे।

सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे
अभिनेता आमिर खान और निर्देशक किरण राव ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए उनके कोलाबा स्थित आवास पर पहुंचे थे।

1937 में हुआ था जन्म
रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। वे टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते थे और 1990 से 2012 तक समूह के चेयरमैन के रूप में कार्यरत रहे। उनके कार्यकाल में टाटा समूह ने अद्वितीय ऊंचाइयां हासिल कीं, जिसमें एअर इंडिया की समूह में वापसी, और फोर्ड के जगुआर और लैंडरोवर ब्रांड्स का अधिग्रहण शामिल है। अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक वे समूह के अंतरिम चेयरमैन भी रहे।

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,