,

Rashifal 18 दिसंबर 2025 : जानिए कैसा जाएगा आपका आज का दिन ?

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rashifal

Rashifal:

१. मेष राशि
करियर के लिहाज़ से दिन अनुकूल रहेगा। उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। सहकर्मियों से खुलकर बातचीत करेंगे, लेकिन कार्यस्थल की राजनीति से दूरी बनाए रखें। आत्मविश्वास मजबूत होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं।

२. वृष राशि
विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भावनाओं का सम्मान जरूरी है।

३. मिथुन राशि
नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। कुछ चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन आप उनका सामना करेंगे। नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। संतान की इच्छा पर नया वाहन लेने की संभावना है। पुराने कर्ज को चुकाने की कोशिश सफल हो सकती है। योग और व्यायाम लाभकारी रहेंगे।

४. कर्क राशि
खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे चिंता बढ़ेगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोग फिलहाल रुकें। ईमानदारी से काम करना जरूरी है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य पर चर्चा होगी।

५. सिंह राशि
नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। सामाजिक दायरे में रहकर काम करें। व्यवसाय की योजना में बदलाव से बचें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

६. कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियाँ मिल सकती हैं। पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा। दूर रह रहे किसी परिजन की याद आ सकती है। प्रमोशन को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से बात हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिल सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

७. तुला राशि
दिन चुनौतियों भरा रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें। परिवार से खुलकर बातचीत करें। व्यापार में साझेदारी से बचना बेहतर रहेगा। यात्रा की योजना बन सकती है।

८. वृश्चिक राशि
धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। मानसिक थकान कम होगी। काम के साथ आराम भी जरूरी है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद सुलझ सकते हैं। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। विवाह से जुड़ी शुभ खबर संभव है।

९. धनु राशि
दिन व्यस्त रहेगा। दांपत्य जीवन में छोटी नोकझोंक हो सकती है। जोखिम भरे फैसलों से बचें। पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। मन की बात पिता से साझा करना लाभदायक रहेगा। निजी मामलों को घर में ही सुलझाएं।

१०. मकर राशि
मिश्रित फल देने वाला दिन है। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। छिपे शत्रुओं से सावधान रहें। दिखावे में खर्च से बचें। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में वरिष्ठों से सलाह लें। नए मेहमान का आगमन संभव है।

११. कुंभ राशि
व्यापार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन विवेकपूर्ण निर्णय सबको प्रभावित करेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी परिजन से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। अजनबियों पर भरोसा न करें।

१२. मीन राशि
लाभदायक दिन रहेगा। पारिवारिक शांति बनाए रखना जरूरी है। गोपनीय बातें साझा न करें। खास लोगों से मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर