,

Ram Charan: राम चरण- उपासना बने जुड़वां बच्चों के माता-पिता, बेटे और बेटी को दिया जन्म, चिरंजीवी ने दी बधाई

Ram Charan

Edit by: Priyanshi Soni

Ram Charan : साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला के घर खुशियां दोगुनी हो गई हैं। दिग्गज अभिनेता और राम चरण के पिता मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उपासना ने जुड़वां बच्चों—एक बेटा और एक बेटी—को जन्म दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस नए आगमन के साथ राम चरण और उपासना अब तीन बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। इससे पहले जून 2023 में उनकी पहली बेटी क्लिन कारा कोनिडेला का जन्म हुआ था।

Ram Charan : चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

चिरंजीवी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अत्यंत खुशी और कृतज्ञता के साथ हम यह बताते हुए प्रसन्न हैं कि राम चरण और उपासना को जुड़वां बच्चे- एक बेटा और एक बेटी-प्राप्त हुए हैं। मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। दादा-दादी के रूप में यह हमारे लिए बेहद खास पल है। हम सभी शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद करते हैं।” इस पोस्ट के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

View this post on Instagram

A post shared by Chiranjeevi Konidela (@chiranjeevikonidela)

Ram Charan : परिवार में दोगुनी खुशी, बहन ने दी बधाई

Ram Charan

राम चरण की बहन सुष्मिता कोनिडेला ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि 2026 उनके परिवार के लिए बेहद शुभ शुरुआत लेकर आया है। उन्होंने राम चरण और उपासना को बधाई देते हुए कहा कि ‘दोहरी खुशी और प्यार’ के साथ एक बार फिर आंटी बनना उनके लिए बहुत खास है।

Ram Charan : अक्टूबर 2025 में की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा

राम चरण और उपासना ने अक्टूबर 2025 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दिवाली के मौके पर परिवार के साथ एक प्यारा वीडियो साझा करते हुए उपासना ने लिखा था, “यह दिवाली दोगुनी खुशी, दोगुना प्यार और दोगुने आशीर्वाद लेकर आई है।”

Read also: Rohit Shetty House: रोहित शेट्टी के जुहू घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, इलाके में हड़कंप