राजा हत्याकांड: शादी से पहले ही सोनम की राज और विशाल से हुई थी मुलाकात, रेस्टोरेंट मालिक ने की पुष्टि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर। इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में नई जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, राजा की पत्नी सोनम ने उसकी हत्या की साजिश शादी से पहले ही रची थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सोनम की अप्रैल में ही आरोपी राज और विशाल से मुलाकात हो चुकी थी।

रेस्टोरेंट में हुई थी संदिग्ध मुलाकात

पुलिस को यह जानकारी इंदौर के टीसीएस चौराहे के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक नरेंद्र निमोनकर से पूछताछ के दौरान मिली। उन्होंने बताया कि अप्रैल में सोनम, राज और विशाल उनके रेस्टोरेंट में एक-दो बार आए थे। हालांकि, उन्होंने बातचीत की प्रकृति या तारीख की पुष्टि नहीं की, क्योंकि CCTV फुटेज सिर्फ 10 दिन तक ही स्टोर रहते हैं।

सोनम और राज के बीच रिश्ते की बात सामने आई

सूत्र बताते हैं कि सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध थे। वहीं, सोनम की सगाई राजा से फरवरी में हो गई थी और शादी 11 मई को संपन्न हुई। पुलिस मान रही है कि सोनम और राज ने शादी से लगभग 15 दिन पहले ही राजा को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया था ताकि दोनों विवाह कर सकें।


मेघालय पुलिस की जांच: सोनम के फ्लैट की ली तलाशी

मेघालय की विशेष जांच टीम (SIT) मंगलवार को इंदौर पहुंची। टीम ने देवास नाका स्थित उस फ्लैट की तलाशी ली, जहां सोनम 30 मई से 8 जून के बीच ठहरी थी। फ्लैट मालिक शिलोम जेम्स ने बताया कि पुलिस की टीम फ्लैट की गहन तलाशी लेने पहुंची थी।

राजा के भाई विपिन के अनुसार, तलाशी के दौरान उनका बड़ा भाई सचिन मौके पर मौजूद था, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। जांच दल में मेघालय पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच के छह अधिकारी शामिल थे। उन्होंने फ्लैट की पूरी तलाशी ली, लेकिन बरामद वस्तुओं की जानकारी परिजनों को नहीं दी गई।


अपराध का रीक्रिएशन: सोनम के इशारे पर हुआ था हमला

पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए सोहरा स्थित वेई सावडोंग वॉटरफॉल्स का दौरा किया। इस दौरान फॉरेंसिक और SDRF की टीमें भी मौजूद थीं। पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक स्येम के मुताबिक, सोनम ने राजा की हत्या का इशारा किया था।

उनके अनुसार, जब सोनम ने संकेत दिया, तो विशाल उर्फ विक्की ने राजा पर दोनों हाथों से वार कर दिया। उस वक्त राजा सोनम के सामने और विशाल उसकी दाईं ओर खड़ा था। आकाश और आनंद भी पास ही थे। खून बहते देख सोनम दूर हट गई और कहा, “फिनिश द जॉब”, जिसके बाद आकाश और आनंद ने भी हमला किया। फिर तीनों ने राजा का शव नीचे घाटी में फेंक दिया।


तीनों ने मिलकर किया हमला, तीसरा वार हल्का था

एसपी के अनुसार, राजा के सिर पर कुल तीन वार किए गए। पहला वार विशाल ने, दूसरा आनंद ने और तीसरा वार आकाश ने किया, जो अपेक्षाकृत कम प्रभावी था। दो पहले वारों से ही राजा की मौत हो चुकी थी। हत्या में इस्तेमाल एक चाकू अभी भी बरामद नहीं हुआ है, जिसकी तलाश SDRF कर रही है।


हत्या के बाद की घटनाएं

  • राजा रघुवंशी (29) और सोनम (25) की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी।
  • हनीमून के लिए वे 21 मई को गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे।
  • 23 मई को वे नोंग्रियाट गांव के एक होम स्टे से चेकआउट करने के बाद लापता हो गए।
  • राजा का शव 2 जून को वेई साडोंग फॉल्स के पास घाटी में मिला।
  • सोनम को 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पकड़ा गया।

राजा के परिजनों से पूछताछ

राजा के भाई विपिन ने बताया कि शिलॉन्ग पुलिस उनके घर भी पहुंची और परिवार से सामान्य पूछताछ की। विशेष रूप से सोनम और राजा की शादी के बाद सोनम के व्यवहार के बारे में जानकारी ली गई।

Elephant Attack: कोरबा में हाथी का हमला, धान मंडी प्रभारी को कुचलकर मार डाला

Elephant Attack: रात में धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी पर

Kailram में नशा-मुक्त फाग, युवाओं ने पेश की भाईचारे और उत्सव की मिसाल

Kailram: हरियाणा के कलायत के कैलराम गांव में इस बार फाग का

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ टॉप 10 न्यूज़ 1. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से फूलो

MP: Top 10

MP: MP Top 10 News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Horoscope: 05-03-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope:

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी