,

रायसेन: स्कूलों में अधिकारियों के सघन निरीक्षण के दौरान, अनुपस्थित एवं लापरवाही बरतने वाले जिले के 46 शिक्षकों को नोटिस

Raisen: During the intensive inspection of the officials in the schools, notices were issued to 46 teachers of the district who were absent and negligent

रिपोर्ट- राम यादव, रायसेन

जिले के कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, द्वारा दिये गए निर्देशों के परिपालन में शालाओं का अलग-अलग अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया, इसी क्रम में स्वंरय कलेक्टकर महोदय द्वारा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, द्वारा विकासखण्ड बाडी, बेगमगंज, गैरतगंज, औ.गंज, सॉची, सिलवानी एवं उदयपुरा के समस्त, अनुविभागीय अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वदयक जिला शिक्षा केन्द्र रायसेन के द्वारा विभिन्नि विकासखण्डों के अंतर्गत स्कूीलों का भ्रमण किया गया जिसमें लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ अब कार्यवाही की गई ,

रायसेन जिले में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर शालाओं का सघन निरीक्षण जारी है । इस निरीक्षण में पाया गया कि 46 शिक्षक अनाधिकृत अवकाश पर थे या बिना अनुमति के अनुपस्थित थे। शालाएं निर्धारित समय से पहले बंद की जा रही थीं और शाला संचालन नियमानुसार नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा, मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन भी ठीक से नहीं हो रहा था।

नोटिस दिए जाने वाले शिक्षकों की सूची:

  • विकासखंड सांची:
    • श्री किरण शाक्य, प्राथमिक शिक्षक, टपरा टोला पठारी
    • श्री संगीता यादव, प्राथमिक शिक्षक, टपराटोला पठारी
    • श्री मनोहर सिंह राजपूत, माध्यमिक शिक्षक, टपरा टोला पठारी
    • श्री वीरेंद्र सक्सेना, माध्यमिक शिक्षक, टपरा टोला पठारी
    • श्री सुरेश भदोरिया, प्राथमिक शिक्षक, टपरा टोला पठारी
    • श्री यशोदा देवी धाकड़, प्राथमिक शिक्षक टपरा टोला पठारी
    • श्री प्रदीप कुमार जायसवाल, प्राचार्य हाई स्कूल बनखेड़ी
    • श्री हेमलता समारी, माध्यमिक शाला बनखेड़ी
    • श्री कामिनी सिलावट, माध्यमिक शाला बनखेड़ी
  • विकासखंड गैरतगंज:
    • श्री नीलेश व्याकस, माध्यमिक शिक्षक शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला मुड़ियाखेड़ा
    • श्री मिथिलेश शर्मा, उच्च श्रेणी शिक्षक
    • श्री आरती नामदेव, प्राथमिक शिक्षक
    • श्री मनोज मीणा, अतिथि शिक्षक किशनपुर
    • श्री अरुण कुमार दुबे, प्राथमिक शाला महलपुर पाठा
    • श्री सुनील पूर्वी, अतिथि शिक्षक
    • श्री गगनदीप, अतिथि शिक्षक महलपुर पाठा
    • श्री अंशुल ठाकुर, अतिथि शिक्षक महलपुर पाठा
  • विकासखंड औ0गंज:
    • श्री मुकेश कुमार जैन, माध्यमिक शिक्षक, माध्यमिक शाला कुमडी
    • श्री प्रेमलता दुबे, प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शाला कुमडी
    • श्री मनोज कुमार चौहान, माध्यमिक शिक्षक, माध्यमिक शाला कुमडी
    • श्री रजनी चौहान, प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शाला कुमडी
    • श्री रेवाराम मरकाम, प्राथमिक शिक्षक शासकीय स्कूल तजपुर
    • श्री सुरेंद्र सिंह बरकरे, प्राथमिक शिक्षक तजपुरा
  • विकासखंड बाड़ी:
    • श्री कैलाश चौहान, उच्च श्रेणी शिक्षक माध्यमिक शाला भैंसाया
    • श्री शंकर सिंह चौहान, सहायक शिक्षक भैंसाया
    • श्री भगवान सिंह चौहान, प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शाला भैंसाया
    • श्री अखिलेश चौहान, अतिथि शिक्षक माध्यमिक शाला भैंसाया
    • श्री सुरेश सोनी, प्राथमिक शिक्षक लखनपुर
      इन सभी शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
      अधिकारियों के निरीक्षण में पाया गया कि…. शासकीय शालाएं समय पूर्व बंद की जा रहीं हैं लोकशिक्षण/ राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा निर्धारित आर्दश टाईम टेबल का पालन नहीं किया जा रहा है, शिक्षकों द्वारा हितग्राही मूलक योजना यथा पाठय पुस्तक वितरण एवं उसकी ऑनलाईन एंट्री, गणवेश हेतु विद्यार्थियों के बैंक खाते का सत्या्पन, कक्षा 6वीं एवं 9वीं के लिए नि:शुल्क साईकिल योजना अंतर्गत समग्र पोर्टल पर प्राप्तय विद्यार्थियों का सत्यापन, मध्याेन्हद भोजन योजना अंतर्गत भोजन सामग्री का उठाव, लाभान्वित विद्याथिर्यों की दैनिक हाजरी IVRS APP दर्ज किया जाना, यू डाइस कार्य चाइल्डल ट्रेकिंग एप से आनलाईन सर्वे, नव भारत साक्षरता अभियान अंतर्गत असाक्षरों का ऑनलाइन सर्वें आदि कार्य पूरे नहीं किये गए हैं कहीं कहीं स्कूाल भवन, परिसर, टॉयलेट अत्यंंत गंदें एवं आक्रियाशील पाये गए यह भी पाया गया कि शासन द्वारा उपलब्धन कराई गई निधियों/रा‍शियों का नियमानुसार उपयोग स्कूील एवं छात्रहित में नहीं किया गया है इसी प्रकार मध्यधप्रदेश शासन की अन्यं योजनाओं यथा पौधरोपण आदि पर कार्य नहीं किया जा रहा है ऐसे सभी सं‍बंधितों/ 46 शिक्षकों के विरूद्ध नियमानुसार कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर अनुशासनात्मीक कार्यवाही की जा रही है। शिक्षकों को नोटिस जारी कर शासकीय कर्तव्यों में उदासीनता लापरवाही एवं अनियमिता बरतने एवं वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना के नियमों की परिधि में कर्तव्यों का पालन न करने की स्थिति को देखते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए जा कर उक्त कृत्य के लिए अनुशासनहीनता की कार्रवाई सहित वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई प्रस्तावित कर आदोहस्तक्षरकर्ता के समक्ष प्रस्तुत होकर जवाब देने के लिए हेतु आदेश जारी किया गया है.

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…