,

Raisen : बेगमगंज में ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स चयन ट्रायल संपन्न

- Advertisement -
Ad imageAd image
Raisen

संवाददाता: मोहित कुमार सक्सेना

प्रतियोगिता और खेलों का आयोजन
Raisen : बेगमगंज में ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का चयन ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भोपाल के निर्देशन में और जिला खेल अधिकारी रायसेन के आदेशानुसार आयोजित किया गया। इस ट्रायल में कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, खो-खो, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, क्रिकेट, शतरंज और बॉक्सिंग सहित कई खेलों में प्रतिभागियों ने भाग लिया।

उद्घाटन और संचालन
Raisen कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय जाट और थाना प्रभारी राजीव उईके द्वारा खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया गया। प्रतियोगिताओं का संचालन विक्रम ठाकुर, राहुल कुशवाहा, फहीम अली, संस्कार तोमर, वीर सिंह अहिरवार, प्रमेश रैकवार और नरेंद्र कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया।

आगे की चयन प्रक्रिया
Raisen ब्लॉक खेल समन्वयक सुभाष रैकवार ने सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। संस्था ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। द्वितीय चरण के तहत जिला स्तरीय चयन स्पर्धा 16 एवं 17 जनवरी 2026 को मंडीदीप, रायसेन और सिलवानी में आयोजित की जाएगी।

Read this: Agra : ताजमहल में शाहजहां के 371वें तीन दिवसीय उर्स की तैयारियां शुरू

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों