Report: Kareem khan
तीन दिवसीय उर्स की विशेषताएँ और प्रवेश
Agra : आगरा में मोहब्बत की निशानी ताजमहल पर बादशाह शाहजहां के 371वें तीन दिवसीय उर्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह उर्स 15, 16 और 17 जनवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी पर्यटकों के लिए ताजमहल में प्रवेश निशुल्क रहेगा। 15 जनवरी को दोपहर 2 बजे मुख्य मकबरा खोला जाएगा, जहां फातिहा और दुआ की रस्म अदा की जाएगी।

चादर चढ़ाने की रस्म और व्यवस्थाएँ
Agra शाहजहां की कब्र पर करीब 1720 मीटर लंबी रंगीन चादर चढ़ाई जाएगी। ताजमहल में उर्स के दौरान तीनों गेट सूर्य उदय से सूर्यास्त तक खुले रहेंगे। आयोजन की तैयारी के लिए खुद्दामे रोज़ा कमेटी के अध्यक्ष हाजी ताहिर उद्दीन ताहिर के नेतृत्व में सभी रस्मों और चादर चढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी।

सुरक्षा और संगठन
Agra उर्स कमेटी के वालंटियर्स और सीआईएसएफ के अधिकारी मिलकर कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। बैठक में पुरातत्व विभाग के अधिकारी, ताजमहल चौकी इंचार्ज और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तय किया गया कि परंपरा के अनुसार हर साल की तरह इस बार भी तीन दिवसीय उर्स धूमधाम से मनाया जाएगा और आम जनता के लिए शाहजहां और मुमताज़ की असली कब्र खोली जाएगी।





