,

Raipur News: अधजली लाश कांड का खुलासा, ललित धीवर को प्रेम प्रसंग के विवाद में मार डाला, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल

Raipur News: रायपुर के छपौरा गांव में खेत से मिली अधजली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने अर्जुन धुर्व और अजित उर्फ हरजित लहरे को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान ललित धीवर के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ललित धीवर का अर्जुन धुर्व की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने ललित को जयति कार्यक्रम में बुलाने के बहाने खेत में ले गए और वहां शराब पिलाई।

Raipur News: खेत में बैठकर शराब पीने के दौरान ही पूर्व नियोजित तरीके से ललित की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने लाश को जलाने की कोशिश की, ताकि पुलिस तक सही जानकारी न पहुंच सके।

यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। मामले में अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।