,

Raipur News: कांग्रेस ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, रायपुर ग्रामीण में चाकूबाजी, कांकेर विवाद को लेकर पीसी

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल

Raipur News: जिला कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी की ओर से कानून-व्यवस्था और सर्व समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्रीकुमार मेनन ने छत्तीसगढ़ की मौजूदा कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज्य और देश में जो हालात दिखाई दे रहे हैं, वे लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं हैं। मेनन ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का अपने अनुषांगिक संगठनों पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कांकेर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बाद क्रिसमस मनाने वाले लोगों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह बेहद शर्मनाक है।

वहीं रायपुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि रायपुर ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति और भी चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में लगातार चाकूबाजी और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। बंजारे ने कहा कि मौजूदा हालात में आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज बच्चे और बुजुर्ग तक सुरक्षित नहीं हैं, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है।

कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार से कानून-व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की