,

रायपुर: निजी अस्पतालों के मेडिकल से दवा खरीदना अनिवार्य नहीं: CMHO

Raipur: It is not mandatory to buy medicines from medical stores of private hospitals: CMHO

रायपुर। शहर में निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों को अपने ही मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए बाध्य करने की प्रथा पर अब रोक लग गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने सभी नर्सिंग होम संचालकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे मरीजों को केवल अपने अस्पताल के मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए मजबूर न करें।

मरीजों को मिलेगी प्रिस्क्रिप्शन लिस्ट

अब अस्पतालों को मरीजों को दवाओं की पूरी प्रिस्क्रिप्शन लिस्ट उपलब्ध करानी होगी, जिससे वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीद सकें। यदि कोई अस्पताल मरीजों को अपने मेडिकल से दवा खरीदने के लिए बाध्य करता है, तो उसके खिलाफ राज्य उपचार्यागृह एवं रोगोंपचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

CMHO का सख्त रुख, नर्सिंग होम को चेतावनी

इस संबंध में CMHO ने सभी नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस जारी किया है और स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई भी अस्पताल इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मरीजों को राहत, मनमाने दाम पर दवा बेचने पर लगेगी लगाम

इस निर्णय से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अस्पतालों के मेडिकल स्टोर्स पर कई बार दवाएं महंगे दामों पर बेची जाती थीं। अब मरीज अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार बाजार के किसी भी मेडिकल स्टोर से दवा खरीद सकते हैं।

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…