,

रायपुर : मोदी सरकार के 11 साल पर कांग्रेस का हमला

Raipur: Congress attacks on 11 years of Modi government

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा— “एक बार फिर जुमले की सरकार”
मोदी सरकार के 11 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की नीतियों और वादों पर सवाल उठाए। इस मौके पर उन्होंने “एक बार फिर जुमले की सरकार” नामक एक पुस्तक का विमोचन भी किया, जिसमें 11 वर्षों की मोदी सरकार की विफलताओं को विस्तार से बताया गया है।

मेक इन इंडिया से फेक इन इंडिया तक की यात्रा: बैज

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार जब सत्ता में आई थी, तब ‘मेक इन इंडिया’ का नारा गूंजा था, लेकिन आज की स्थिति यह है कि वह ‘फेक इन इंडिया’ बनकर रह गया है। उन्होंने दावा किया कि देश की कुल संपत्ति का 40% हिस्सा अब चंद खास लोगों के हाथों में सिमट गया है।

“इस सरकार के 11 सालों में जनता को सिर्फ और सिर्फ जुमले मिले हैं,” — दीपक बैज, पीसीसी अध्यक्ष

आतंकी हमले पर अमेरिकी हस्तक्षेप पर उठाए सवाल

पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए बैज ने कहा कि उस वक्त पूरा देश एकजुट था, विपक्ष भी सरकार के साथ खड़ा था। लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिका को युद्धविराम की पहल करने का अधिकार किसने दिया? उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट से यह साफ होता है कि दोनों देशों के बीच व्यापार को ध्यान में रखते हुए युद्धविराम का दबाव बनाया गया।

“जब अमेरिका ने युद्धविराम की बात कही, तो भारत के प्रधानमंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई?” — दीपक बैज

वादों पर भी उठाए गंभीर सवाल

दीपक बैज ने मोदी सरकार के प्रमुख वादों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि:

2 करोड़ नौकरियों का वादा खोखला निकला।

किसानों की आय दोगुनी करने की बात सिर्फ कागजों में रही।

सरकारी संपत्तियों को बेचने का प्रयास लगातार किया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है और जनता को सिर्फ झूठे वादों से बहलाया गया है।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 21 सितंबर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 21 सितंबर

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन मेष से मीन

Kanker NIA Court: 2019 के हत्या-अपहरण मामले में आरोपी को उम्रकैद, NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला

Kanker NIA Court: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर स्थित विशेष NIA

PM Modi Birthday: दुर्ग पुलिस लाइन में सवा लाख दीपों से बनाया भारत का मानचित्र

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन

Tohana Free Eye Checkup Camp: पीएम मोदी के जन्मदिन पर गांव विदाई खेड़ा में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

Tohana Free Eye Checkup Camp: टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

PM Modi Birthday: 21 हजार दीपों से जगमगाया राजिम का त्रिवेणी संगम, हुई महानदी आरती

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

PM Modi Birthday: एमसीबी के गंगा सरोवर में जले दीप, पीएम मोदी को दिया आशीर्वाद

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

PM Modi Birthday: अंबिकापुर में जले दीप, पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

PM Modi Birthday: कांकेर में लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया आशीर्वाद

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

India vs Afghanistan 3rd T20: वैभव सूर्यवंशी फिर बाहर, भारत की नजर क्लीन स्वीप पर

India vs Afghanistan 3rd T20 मुकाबला गुरुवार 17 सितंबर को दिल्ली के

Narmadapuram Wanted Accused: 16 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, 1991 के हत्याकांड में था आरोपी

Narmadapuram Wanted Accused के खिलाफ नर्मदापुरम की सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई

Patel Nursing Training Center: ₹20 हजार में नर्सिंग कोर्स का दावा, मान्यता को लेकर उठे सवाल

Patel Nursing Training Center: छिंदवाड़ा में नर्सिंग प्रशिक्षण को लेकर संचालित बताए

Kanker Bus Accident: तेज रफ्तार बस ने राजमिस्त्री की ली जान, विरोध में चक्का जाम

Kanker Bus Accident: कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक में तेज रफ्तार बस