Report- Aakash Sen
MPHeliTourism : आस्था, आध्यात्म और अद्भुत शिल्पकला का अनूठा संगम—मध्यप्रदेश… जहां अब धार्मिक पर्यटन को नए पंख मिल चुके हैं… पीएम श्री हेली सेवा के जरिए पर्यटक अब न सिर्फ धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रहे हैं, बल्कि आसमान से एमपी की खूबसूरती का दीदार भी कर रहे हैं।
MPHeliTourism : मध्यप्रदेश के आध्यात्मिक, हेरिटेज, वाइल्डलाइफ पर्यटन का अनुभव और भी खास हो गया है… जी हां सही सुना आपने पीएम श्री वायु पर्यटन हेली सेवा और धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के जरिए पर्यटक 10 से 15 हजार फीट की ऊंचाई से प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं… खेत-खलिहान, घने जंगल और जल संरचनाएं आसमान से और भी मनमोहक नजर आती हैं
MPHeliTourism : इसकी कड़ी में नया अध्याय जुड़ गया है … एमपी के बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से जाने जाने वाले… श्री रामराजा सरकार की नगरी ओरछा का …. जहां भगवान श्री राम को सरकार यानी महाराजा के रुप में पूजा जाता है …. अब श्री रामराजा सरकार के दर्शन करना ओर भी आसान हो गया है ….

MPHeliTourism : आपको पीएम श्री हेली सेवा के जरिये अब भोपाल से हेलिकाप्टर में सवार होकर ओरछा पहुंचने के इस सफर में तकरीब डेढ घंटे का समय लगता है … जहां आप भोपाल से लेकर ओरछा तक के प्रदेश के खूबसूरती का आनंद 10 से 15 हजार फीट उंचाई से लेते है … जहां खेत खलियानो के साथ आपको घने जंगल और जलीय संरचनाएं अपनी ओर आकर्षित करती है … तो हेलीकाप्टर का रोमांच भी आपको आनंद देता है, हेलीकाप्टर की आवाज के साथ थोड़ा सा एबियंश रियलवाईस
हेलीकॉप्टर की गूंज के साथ रोमांच का एहसास… और जैसे ही आप ओरछा पहुंचते हैं, आपका स्वागत भी खास अंदाज में होता है…एमपी टूरिज्म की ओर से पर्यटकों के लिए पूरी व्यवस्था की जाती है… श्रीराम राजा सरकार के दर्शन, ठहरने की सुविधा, और ऐतिहासिक महलों व छतरियों की सैर के लिए गाइड भी उपलब्ध कराए जाते हैं…
ओरछा सिर्फ आध्यात्मिक नगरी नहीं है … बल्कि राम राजा सरकार के दर्शन के अलावा यहा रानी महल राजा महल के साथ ही … विरासत की एक मनमोहक झलक भी नजर आती है … इन ऐतिहासिक महलों व छतरियों की सैर के अलावा मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के होट्स में ठहरना आपको यहां अलग ही अनुभव प्रदान करता है … यही वजह है कि यहां आने वाला हर पर्यटक इस अनुभव को दोहराना चाहता है…
MPHeliTourism : पीएम श्री हेली सेवा की खासियतें
- • ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों तक आसान, सुरक्षित और सुखद यात्रा
- • राम राजा मंदिर, ओरछा के दर्शन
- • चंदेरी जैसे हेरिटेज स्थलों तक सीधी पहुंच
- • हवाई दृश्य का अनूठा अनुभव
- • कम समय में अधिक स्थानों की यात्रा
- • सेक्टर 2 में हेलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में 5
MPHeliTourism : सेक्टर टू हेली सेवा का भोपाल से ओरछा तक का किराया
- सेक्टर- 2 हेलीकॉप्टर सेवा कि किराया
- भोपाल से चंदेरी (किराया ₹ 5,500)
- भोपाल से ओरछा (किराया ₹6,500)
- चंदेरी से ओरछा (किराया ₹ 2,750)
- चंदेरी एवं ओरछा में Joy Ride किराया राशि रु 3500
एमपी सरकार ने प्रदेश के ऐतिहासिक, धार्मिक, और वाइल्डलाईफ डेस्टिनेशनों की यात्रा को अद्भुत, अविस्मरणीय और अनूठा अनुभव करने के लिए लगातार हवाई सेवाओ का विस्तार किया जा रहा है … यही कारण है चाहे आप अध्यात्म, इतिहास, प्रकृति या रोमांच में रुचि रखते हों, एमपी में हर किसी के लिए कुछ न कुछ जरुर है … इसलिये आप भी हिन्दुस्तान के दिल एमपी में आईए और अपने अंदर के सारे किरदार निभाईये… क्योंकि एमपी में ना सिर्फ अध्यात्मिक शक्तियों की अनुभूति विरासत से विकास की कहानियां ही नहीं बल्कि सुनहारी यादें भी बनाती है।

