रायपुर: साइंस कॉलेज मैदान में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur: Body of an unknown youth found in Science College ground, murder suspected

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है।

शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

सूत्रों के अनुसार युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। इससे पुलिस को हत्या की आशंका है। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पहचान नहीं हो पाई

अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों और गुमशुदगी की रिपोर्टों के आधार पर पहचान करने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल मौके पर जुटाए गए सबूतों और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Horoscope: 12 April 2026

Horoscope: 12 अप्रैल 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई