रेलवे का बड़ा फैसला: अब बिना टिकट भी यात्रा कर सकेंगे छोटे बच्चे, बदले गए नियम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
रेलवे का बड़ा फैसला: अब बिना टिकट भी यात्रा कर सकेंगे छोटे बच्चे, बदले गए नियम

By: MOHIT JAIN

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बच्चों की टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब अभिभावक यह तय कर सकेंगे कि उन्हें बच्चे के लिए सीट चाहिए या नहीं, जिससे सफर और भी आसान और आरामदायक हो जाएगा।

5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए विशेष प्रावधान
5 से 12 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए रेलवे ने नया प्रावधान किया है। अगर टिकट बुकिंग के समय ‘No Seat/No Berth (NOSB)’ विकल्प चुना जाता है, तो आधे किराए में टिकट मिलेगी। वहीं, सीट या बर्थ की मांग करने पर पूरा किराया देना होगा।

टिकट बुकिंग में सही जानकारी जरूरी
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि टिकट बुकिंग के दौरान बच्चे की सही उम्र और जन्मतिथि दर्ज करना अनिवार्य है। गलत जानकारी देने पर टिकट अमान्य मानी जा सकती है और जुर्माना भी लग सकता है। यात्रा के दौरान बच्चे का आयु प्रमाण पत्र, जैसे आधार या जन्म प्रमाण पत्र, साथ रखना आवश्यक होगा।

रेलवे का यह कदम छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों के लिए राहत लेकर आया है और सफर को पहले से ज्यादा सुविधाजनक बनाएगा।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: कलेक्टर की जांच में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रथम दृष्टया दोषी

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: सामूहिक विवाह में चांदी की जगह 'गिल्ट' मंगलसूत्र

UP Top 10 : उत्तर प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

UP Top 10 : 1 राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में सबसे

CG Top 10 : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG Top 10 : 1 शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर हाईकोर्ट की मुहर

Chanakya Niti : ऑफिस में सम्मान और सफलता पाने के लिए अपनाएं चाणक्य के 5 नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य केवल एक महान अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ ही