,

Raigarh: नदी किनारे डेढ़ एकड़ में अफीम की लहलहाती फसल, प्रशासन ने शुरू की जांच

Raigarh

Report by: Bhupendra

Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के आमघाट गांव से बड़ी खबर सामने आई है। केलो नदी के पाझर नाला किनारे करीब डेढ़ एकड़ में लहलहाती अफीम की फसल मिली, जिससे सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। इलाके में लोगों का आना-जाना रहता है, इसलिए इस बड़े पैमाने पर खेती का पता चलना चिंता का विषय है।

Raigarh: प्रशासन हरकत में, जांच जारी

सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। तमनार तहसीलदार, पटवारी और पुलिस टीम क्षेत्र में मौजूद हैं। पूरे इलाके को घेरकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अफीम की खेती से जुड़े लोगों की पहचान व नेटवर्क खंगालने की तैयारी की जा रही है।

Raigarh: छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती की पिछली घटनाएँ

छत्तीसगढ़ में पहले भी कई जिलों में अवैध अफीम की खेती पकड़ी जा चुकी है। दुर्ग और बलरामपुर जैसे इलाकों में बड़े स्तर पर ऐसे मामले सामने आए थे। दुर्ग मामले में भाजपा से जुड़े नेताओं पर आरोप लगने से सियासत गर्मा गई थी।

राजनीतिक बहस और बयानबाजी

कांग्रेस ने भाजपा पर संरक्षण देने और नशे के कारोबार को बढ़ावा देने के आरोप लगाए थे। भाजपा ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए इन आरोपों को खारिज किया। दोनों दलों के बीच जमकर बयानबाजी और राजनीतिक घमासान देखने को मिला। अब रायगढ़ में मिले नए मामले ने फिर से इस बहस को तेज कर दिया है।

कार्रवाई पर निगरानी

प्रशासन ने कहा है कि अफीम की खेती में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी रहेगी।

read also: Nawada road accident: NH-20 पर डस्ट लदा ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…