,

Nawada road accident: NH-20 पर डस्ट लदा ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Nawada road accident

Report by: Rishabh Kumar

Nawada road accident: बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के चित्राकोली पंचायत अंतर्गत हद हदवा पुल के पास शुक्रवार की सुबह एक डस्ट से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Nawada road accident: ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर कोडरमा के बाझे डीह प्लांट से डस्ट लेकर आ रहा था। अचानक चालक का नियंत्रण खोने से ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया, जिससे आसपास के लोग सहम गए।

Nawada road accident: चालक को बचाया गया, स्थिति गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान गुरुशेख सिंह के रूप में हुई, जो पंजाब के हरौअकेकता निवासी हैं।

Nawada road accident: प्राथमिक उपचार के बाद नवादा रेफर

डायल 112 की टीम ने घायल चालक को अनुमंडल अस्पताल रजौली पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सूरज कुमार ने प्राथमिक उपचार किया और बताया कि चालक की स्थिति चिंताजनक है। बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

read also: Jalaun: बाइक सवार युवक पर हमला, आरोपी फरार

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को