राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप, बोले– ‘विदेशी मेहमानों को नेता प्रतिपक्ष से मिलने नहीं दिया जाता’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार विदेशी नेताओं और प्रतिनिधि मंडलों को नेता प्रतिपक्ष से मिलने की अनुमति नहीं देती।राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के समय एक परंपरा थी कि विदेश से आने वाले मेहमान नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात करते थे। लेकिन वर्तमान सरकार इस परंपरा को खत्म कर चुकी है।

राहुल गांधी का आरोप है कि जब विदेशी डेलिगेशन भारत आते हैं या वह खुद विदेश जाते हैं, तो सरकार उन्हें नेता प्रतिपक्ष से न मिलने की सलाह देती है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह रवैया लोकतांत्रिक मानकों के खिलाफ है, क्योंकि देश का प्रतिनिधित्व सिर्फ सरकार नहीं बल्कि विपक्ष भी करता है।

प्रियंका गांधी का भी समर्थन

राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि यह परंपरा रही है कि विदेशी गणमान्य व्यक्ति नेता प्रतिपक्ष से मिलते हैं, मगर अब ऐसा नहीं हो रहा है। प्रियंका का आरोप है कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने भी राहुल गांधी के बयान पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा वास्तव में हो रहा है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों की आवाज महत्वपूर्ण होती है, इसलिए ऐसी परंपराओं को बनाए रखना चाहिए।

बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस नेता के आरोपों पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के निर्णय सरकार के प्रोटोकॉल के तहत होते हैं। कंगना ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नीयत और देश के प्रति भावनाएं अक्सर संदेह पैदा करती हैं।

बीजेपी सांसद शशांक मणि ने भी राहुल गांधी के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण मुलाकातें प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय के प्रोटोकॉल के तहत होती हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर विपक्षी नेताओं को भी बैठक में शामिल किया जाता है। राहुल गांधी के आरोपों के बाद इस मुद्दे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष इसे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अनदेखी बता रहा है, जबकि सरकार समर्थक इसे सिर्फ आरोप बताते हुए खारिज कर रहे हैं।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे