नशा छोड़ो, गोल्ड जीतो: थाना प्रभारी ने युवाओं को खेल से भविष्य बनाने का दिया मंत्र

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

‎नशा मुक्ति के लिए पुलिस की नई पहल: कुराड़ के अखाड़े में बोले सतपाल पोसवाल- खेलों में नाम कमाओ, सरकार देगी इनाम

रिपोर्ट : रवि जैस्ट

‎कलायत। युवाओं को नशे के जाल से बचाने और उन्हें खेलों से जोड़ने की दिशा में पुलिस ने एक प्रभावी कदम उठाया है। ल बृहस्पतिवार देर शाम थाना प्रभारी सतपाल पोसवाल ने पुलिस टीम के साथ गांव कुराड़ स्थित अखाड़े में पहुंचकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। ‎थाना प्रभारी सतपाल पोसवाल ने वहां मौजूद युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “युवा नशे से दूर रहकर खेलों में ध्यान दें। खेल न सिर्फ आपको स्वस्थ रखेंगे, बल्कि देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर आप अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं। ‎थाना प्रभारी ने युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि, जब कोई खिलाड़ी देश के लिए खेलता है और मेडल हासिल करता है, तो सरकार की ओर से उसे प्रोत्साहन राशि के रूप में कई बड़े इनाम दिए जाते हैं। उन्होंने हरियाणा का उदाहरण देते हुए बताया कि ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें हरियाणा सरकार की तरफ से सीधी नौकरी भी दी गई है। बच्चे खेलों में भाग लेकर देश का नाम रोशन करने के साथ-साथ अपना भविष्य भी संवार सकते हैं।” ‎पोसवाल ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं तो नशे से दूर रहें ही, साथ ही अपने परिवारजनों और आस-पड़ोस के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें।

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक